फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Board Result 2022, Prince Patel of Kanpur Topper with 97. 67  percent, Seven students from Kanpur in top 10 Ranks

UP Board Result: कानपुर के प्रिंस ने प्रदेश में किया टॉप, हाईस्कूल में मिले 97.67 फीसदी अंक, टॉप-10 सूची में शहर के सात छात्र-छात्राएं

Sat, 18 Jun 2022 05:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 18 Jun 2022 05:11 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम जारी हो गया है। प्रिंस पटेल 97.67 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर बने हैं। 

विज्ञापन
UP Board Result 2022, Prince Patel of Kanpur Topper with 97. 67  percent, Seven students from Kanpur in top 10 Ranks
UP Board Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में प्रदेश में कानपुर के छात्रों का दबदबा रहा। प्रिंस पटेल ने 97.67 फीसदी अंक के साथ प्रदेश में टॉप किया है। प्रदेश की टॉप-10 सूची में शहर के सात छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। वहीं, इंटरमीडिएट में शहर के एक छात्र को टॉप-10 में जगह मिली है। 

विज्ञापन


भीतरगांव ब्लॉक के अनुभव इंटर कॉलेज, मुरलीपुर के दसवीं के छात्र प्रिंस ने 600 में 586 अंक पाकर प्रदेश भर में नाम रोशन किया है। शिवाजी इंटर कॉलेज अर्रा की किरण कुशवाहा 97.50 फीसदी अंक के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर शिवाजी इंटर कॉलेज अर्रा की पलक अवस्थी (97.17 प्रतिशत अंक), पांचवें स्थान पर भी शिवाजी इंटर कॉलेज अर्रा की नैंसी वर्मा और प्रांशी द्विवेदी (97 फीसदी अंक) हैं।

विज्ञापन

आठवें स्थान पर अनुभव इंटर कॉलेज मुरलीपुर के राज यादव (96.33 फीसदी), नौवें स्थान पर अनुभव इंटर कॉलेज मुरलीपुर के छात्र शिवा (96.17 फीसदी) हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में एनएलके विद्या मंदिर विष्णुपुरी के छात्र प्रखर पाठक को प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। उनको 94 फीसदी अंक मिले हैं। डीआईओएस सतीश तिवारी ने बताया कि टॉप टेन में शहर से सात छात्रों का होना गर्व का विषय है। कानपुर नगर के अलावा मंडल की स्थिति भी सुधरी है। टॉप पांच में कई छात्र मंडल के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed