{"_id":"67bb7cd621f833a9cb0f2713","slug":"up-board-exam-from-today-candidates-should-reach-the-center-half-an-hour-before-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1014803-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: यूपी बोर्ड परीक्षा आज से, आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचें परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: यूपी बोर्ड परीक्षा आज से, आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचें परीक्षार्थी
विज्ञापन
कानपुर। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। पहले दिन हाईस्कूल का हिंदी और हेल्थकेयर का पेपर है, जबकि 12वीं का सैन्य विज्ञान व हिंदी, सामान्य हिंदी का पेपर है। 10वीं की परीक्षाएं सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और 12वीं की दो से 5:15 बजे तक होगी। रविवार की शाम तक परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा।
परीक्षार्थियों को परीक्षा से आधा घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए 123 केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल में 46665 और इंटरमीडिएट में 47606 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 5489 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी केंद्रों के हर कमरों, लॉबी को वायस रिकार्डर सीसीटीवी से लैस किया गया है। इसका कंट्रोल रूम जीजीआईसी चुन्नीगंज में बनाया गया है।
इसके साथ ही सुरक्षा के लिए 10 जोनल मजिस्ट्रेट, 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 123 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 123 केंद्र व्यवस्थापक, 123 वाह्य केंद्र व्यस्थापक, छह सचल दल बनाए गए हैं। डीआईओएस अरुण कुमार ने रविवार को कुमारी उद्यान विद्यालय, कानपुर विद्या मंदिर, पूर्णादेवी खन्ना, सेंट फ्रासेंस, आरके मिशन स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान सेंट फ्रांसेस और पूर्णादेवी खन्ना विद्यालय में कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला।