{"_id":"6447a5374845334b0500d495","slug":"up-board-10th-result-2023-kushagra-pandey-got-second-place-wants-to-become-a-doctor-siblings-are-also-toppe-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board 10th Result 2023: कुशाग्र पांडे ने पाया दूसरा स्थान, बनना चाहते हैं डॉक्टर, भाई-बहन भी रहे हैं टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board 10th Result 2023: कुशाग्र पांडे ने पाया दूसरा स्थान, बनना चाहते हैं डॉक्टर, भाई-बहन भी रहे हैं टॉपर
Tue, 25 Apr 2023 03:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 25 Apr 2023 03:33 PM IST
सार
Kanpur Dehat: यूपी बोर्ड 10वीं बोर्ड परिणामों में कानपुर देहात के आर्यभट्ट विद्यामंदिर के छात्र कुशाग्र पांडेय ने 97.83 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहे। उनका सपना डॉक्टर बनने का है, जिसके लिए अभी से तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
कुशाग्र पांडे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज जारी हो चुका है। इसमें कानपुर देहात के मंगलपुर स्थित आर्य भट्ट विद्या मंदिर के छात्र कुशाग्र पांडे 97.83 फीसद अंक लाकर दूसरे स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन
कुशाग्र की इस उपलब्धि से परिजन और शिक्षक बेहद खुश हैं। उनके गांव में बधाई देने के लिए घर के बाहर रिश्तेदारों व पड़ोसियों का तांता लग गया है। कुशाग्र डॉक्टर बनना चाहते हैं। बता दें कि उनकी मां सुधा गृहणी हैं और पिता
विज्ञापन
राजेश निजी स्कूल में शिक्षक है।
उसके बड़े भाई अनुराग ने पिछले वर्ष 12वीं में जिले में तीसरा स्थान पाया था। अब दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीएससी की शिक्षा ग्रहण कर रहा है। वहीं, बहन सोना पांडेय 2015 में इंटर में जिले में चौथा स्थान पाया था। अब एमए में पढ़ रही है। रक्षा पांडेय आर्यभट्ट में कक्षा छह की छात्रा है।
विज्ञापन