कानपुर में स्वतंत्र देव बोले कुलदीप का सिर्फ निलंबन, लखनऊ पहुंचते ही बदल दिया बयान बोले..बर्खास्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव दुष्कर्म मामले काफी किरकिरी कराने के बाद भाजपा ने आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को आखिरकार पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। केंद्रीय नेतृत्व ने पूरे मामले पर कठोर रुख अपनाते हुए प्रदेश नेतृत्व को दिल्ली बुलाकर इस मामले में कुछ नेताओं के बड़बोले पन और अनिर्णय की स्थिति पर भी नाराजगी जताई।
गौरतलब है कि दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर रविवार को उस समय पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया जब रायबरेली जेल में बंद चाचा से मिलने जा रही पीड़िता की कार की एक ट्रक से टक्कर हो गई। जिस ट्रक से टक्कर हुई उसकी नंबर प्लेट पर कालिख पुती हुई थी।
इस तरह फैसला
तब पार्टी हाईकमान ने बुधवार को अयोध्या दौरे पर गए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को दिल्ली तलब किया। प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल पहले से वहां थे। सुत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष ने पूरे मामले पर नाराजगी व्यक्त की और यह जानने की भी कोशिश की कि किन कारणों से सेंगर का निलंबन अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया था।
कानपुर में ये बोले थे स्वतंत्र देव सिंह
उन्नाव दुष्कर्म कांड के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को भाजपा तभी पार्टी से बर्खास्त करने का फैसला लेगी जब उन पर लगे आरोप साबित हो जाएंगे। फिलहाल उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को महानगर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने यह बताया।
उन्होंने कहा कि कुलदीप को बर्खास्त नहीं किया गया, सिर्फ निलंबन हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित लोगों के साथ है। सही तरीके से जांच हो, इसी वजह से केस सीबीआई के हवाले किया गया है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वह बेवजह हो हल्ला मचा रही है। पीड़ित पक्ष की मांग पर योगी सरकार ने तत्काल सीबीआई को मामला सौंप दिया। उन्होंने कहा, जल्द ही प्रदेश भर में जल को लेकर अभियान शुरू किया जाएगा।