फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Balcony of dilapidated house collapsed in rain, girl died after being crushed

UP: बारिश में जर्जर मकान का छज्जा गिरा, बालिका की दबकर मौत, बेटी की मौत से मां हुई बेहोश

Tue, 05 Aug 2025 11:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 05 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
UP: Balcony of dilapidated house collapsed in rain, girl died after being crushed
बच्ची की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

शुक्लागंज चौकी क्षेत्र बिंदानगर के मुहल्ला आंबेडरनगर में मंगलवार दोपहर जर्जर मकान का छज्जा बारिश के दौरान गिर गया। इसकी चपेट में आने से छह वर्षीय बच्ची की माैत हो गई है। हादसा देख मां बेसुध होकर बेहोश होकर गिर पड़ी। बबीना जालौन निवासी अरुण श्रीवास्तव पत्नी प्रीती, बेटियां छह वर्षीय नैना और आठ वर्षीय शिवान्या के साथ आंबेडकरनगर में रहते हैं।

विज्ञापन


जाजमऊ स्थित फैक्टरी में काम करने वाले अरुण ने बताया कि वह बचपन से नाना बेचेलाल के घर रह रहे हैं। मकान करीब 50 साल पुराना है। मंगलवार दोपहर तेज बारिश हो रही थी। परिवार के सभी लोग घर में थे। करीब साढ़े तीन बजे छोटी बेटी नैना कटोरी में पानी पीते हुए घर से बाहर निकली तभी जर्जर छज्जा बेटी पर गिर गया।
विज्ञापन


मलबे में दबी बेटी को निकालकर अस्पताल ले गए जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि मकान में भाई हरिशंकर, विजय, अजय के परिवार समेत 17 लोग रहते हैं। हादसे की सूचना पाकर मौके पर नायब तहसीलदार परियर धीरज त्रिपाठी व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा पहुंचे और जांच की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार कर दिया है। परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed