फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Attempt to burn dead body by killing Banda woman, half-burnt body of girl found in water pit

यूपी: बांदा महिला की हत्या कर शव जलाने का प्रयास, पानी के गड्ढे में मिला युवती का अधजला शव

Sat, 07 Aug 2021 12:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 07 Aug 2021 12:11 AM IST
सार

पुलिस लाइन से चंद कदम दूर स्थित चांदमारी मैदान में शुक्रवार को सुबह जरैली कोठी निवासी शाकिर उर्फ बच्ची की पत्नी सफीउन निशा (35) का अधजला शव मिला। पेट और चेहरा बुरी तरह झुलसा था।

विज्ञापन
UP: Attempt to burn dead body by killing Banda woman, half-burnt body of girl found in water pit
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा में शौच को निकली महिला की हत्या कर शव जलाने का प्रयास किया गया। एंबुलेंस चालक पति ने बताया कि वह घर से शौच के लिए निकली थी। गला घोटकर हत्या करने और फिर शव जलाने की आशंका जताई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मायके वाले पति पर ही संदेह जता रहे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन से चंद कदम दूर स्थित चांदमारी मैदान में शुक्रवार को सुबह जरैली कोठी निवासी शाकिर उर्फ बच्ची की पत्नी सफीउन निशा (35) का अधजला शव मिला। पेट और चेहरा बुरी तरह झुलसा था। पति शाकिर ने बताया कि वह एंबुलेंस चलाता है। पत्नी बृहस्पतिवार शाम शौच को गई थी। इसी बीच वह भी एंबुलेंस लेकर जिला अस्पताल आ गया था।
विज्ञापन

सुबह शव मिलने पर घटना की जानकारी हुई। शाकिर ने आशंका जताई कि अज्ञात लोगों ने पत्नी को दबोचने के बाद उसकी गला घोटकर हत्या कर दी गई। सुबूत मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की। सूचना पाकर एसपी अभिनंदन, सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह, कोतवाली नगर इंसपेक्टर भास्कर मिश्र फोर्स के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

आसपास के लोगों से पूछताछ की। परिजनों के भी बयान लिए। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतका के पिता दतौली (फतेहपुर) गांव निवासी इमाम बख्श ने आरोप लगाया कि पति अक्सर शराब के नशे में बेटी को मारता-पीटता था। हत्या के बाद शव जला दिया गया। हालांकि, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

मौके से पुलिस को मिला डिब्बा व गिलास
पुलिस लाइन से पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल के नमूने लिए। शव के पास प्लास्टिक का डिब्बा व स्टील का गिलास मिला। इसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। डॉग स्क्वॉड भी पहुंचा। पूछताछ में पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी प्रेतबाधा से परेशान थी। अक्सर जरैली कोठी मजार में जाकर बैठी रहती थी। बृहस्पतिवार को देर रात तक घर न लौटने पर परिजन यही समझते रहे कि वह मजार में है, लेकिन शुक्रवार को सुबह पानी भरे गड्ढे के पास अधजला शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed