फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   UP: Akhilesh Yadav said BJP workers should take a dip in the Kali river before doing yoga

UP: अखिलेश यादव बोले- योग करने से पहले काली नदी में डुबकी लगाएं भाजपाई

Sat, 21 Jun 2025 06:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Jun 2025 06:09 PM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में महंगाई-बेरोजगारी बढ़ी है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। इंजन तो दूर अब डिब्बे भी टकरा रहे हैं।

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav said BJP workers should take a dip in the Kali river before doing yoga
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा सरकार केवल दिखावे की राजनीति कर रही है। योग करने से पहले भाजपाइयों को काली नदी में डुबकी लगानी चाहिए। केवल योग करने से आम जनमानस स्वस्थ नहीं होगा, इसके लिए नदियों को भी साफ करना होगा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम करने होंगे। शनिवार को मकरंदनगर में एक निजी कार्यक्रम में आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह बात पत्रकारों से कही। उन्होंने महंगाई-बेरोजगारी व कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार से कई सवाल किए।
विज्ञापन




मकरंदनगर नगर में पूर्व चेयरमैन सुनील कुमार गुप्त के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में सपा मुखिया ने मीडिया को बताया कि वह कन्नौज में सम्राट हर्षवर्धन, राजमाता अहिल्याबाई की सोने की प्रतिमा लगवाएंगे तो महाराणा प्रताप की प्रतिमा में भाला सोने का होगा। भाजपा के लोग अभी से उसका विरोध करने लगे हैं। कई लोग पढ़े-लिखे होकर अनपढ़ की तरह बातें कर रहे हैं। उन्होंने सरकार के स्कूलों के संविलयन के बारे में कहा कि सपा इस फैसले का विरोध करती है।
विज्ञापन


सरकार नौकरी छीन रही है और आरक्षण न देना पड़े, इसलिए इस प्रकार के कृत्य किए जा रहे हैं। सरकार बेटियों को शिक्षा से दूर करना चाहती है। यदि स्कूल दूर होंगे तो सरकार के पास पब्लिक ट्रांसपोर्ट की क्या व्यवस्था है। सड़कों के गड्ढामुक्त होने के सवाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि जब तक भाजपा के लोगों को नाश्ता-पानी न मिले, तब तक सड़काें की सेहत दुरुस्त नहीं हो सकती है। लोग डामर उखाड़ कर ले जा रहे हैं। कन्नौज जिले में भी कुछ इसी तरह की घटना हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में महंगाई-बेरोजगारी व भ्रष्टाचार चरम पर है तो कानून-व्यवस्था पूरी तरह तरह ध्वस्त हो चुकी है। भाजपा शासन में इंजन के बाद अब डिब्बे भी आपस में टकरा रहे हैं। अफसरों में आपस में पटरी नहीं खा रही है तो मंत्री-विधायक भी आपस में टकरा रहे हैं। जनता को बिजली नहीं मिल पा रही है। एक जिले में बिजली विभाग ने अस्पताल की बिजली काट दी, जिससे डायलिसिस करा रहे मरीज की मौत हो गई। बोले यह सरकार के जाने का वक्त है, इसलिए लूट-खसोट मची हुई है। लोग अब ट्रांसफर-पोस्टिंग के जरिए पैसा कमाने में लगे हुए हैं।

सपा सरकार बनने पर ई-रिक्शा और तांगा मिलेंगे मुफ्त
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर गरीबों को तांगा और ई-रिक्शा मुफ्त में दिए जाएंगे। जितने भी काम करने वाले लोग हैं, सपा सरकार बनने पर उनकी मदद की जाएगी। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष कलीम खां, पूर्व विधायक कलियान सिंह दोहरे, अरविंद सिंह यादव, ताहिर हुसैन सिद्दीकी, मनोज दीक्षित ननकू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed