{"_id":"60de1a1e8ebc3e798015c378","slug":"up-after-the-rape-the-dead-body-was-burnt-after-killing-the-teenager","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या कर शव जलाया, चारपाई समेत गांव के बाहर उठा ले गए थे दरिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या कर शव जलाया, चारपाई समेत गांव के बाहर उठा ले गए थे दरिंदे
Fri, 02 Jul 2021 01:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:36 AM IST
सार
पुलिस अफसरों ने डॉग स्क्वॉड व फॉरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंचकर ग्रामीणों व परिजनों से मामले की जानकारी ली। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर देहात मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय किशोरी को बुधवार रात चारपाई समेत अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में छात्रा की हत्या कर शव भी जला दिया। गुरुवार सुबह गांव के बाहर बाग में छात्रा का अधजला शव मिला।
पिता ने अज्ञात लोगों पर दुष्कर्म व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम करने वाली चिकित्सकों की टीम छात्रा के साथ दुष्कर्म होने की बात कह रही है। मंगलपुर क्षेत्र के एक गांव में मजदूरी करने वाले अनुसूचित जाति के दंपती की 12 वर्षीय बेटी बुधवार रात घर के बाहर दादी के पास दूसरी चारपाई पर सो रही थी।

माता पिता छत पर सो रहे थे। गुरुवार भोर दादी की नींद खुली तो 12 वर्षीय पौत्री की चारपाई ही गायब थी। इस पर किशोरी की खोजबीन शुरू तो उसका अधजला शव गांव के बाहर अमरूद के बगीचे में पड़ा मिला। उससे तीन सौ मीटर दूर चारपाई पड़ी मिली।
जानकारी पर पुलिस अफसरों ने डॉग स्क्वॉड व फॉरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंचकर ग्रामीणों व परिजनों से मामले की जानकारी ली। एडीजी भानू भास्कर व आईजी मोहित अग्रवाल ने भी गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि रात में छात्रा को अगवा करने के बाद हत्या की गई है। मामले में हत्या व दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।