फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Accused of rape and murder of innocent in Mumbai escaped by dodging police from Kanpur

यूपी: मुंबई में मासूम संग दुष्कर्म-हत्या का आरोपी कानपुर से पुलिस को चकमा देकर फरार

Sat, 24 Oct 2020 03:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 24 Oct 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
UP: Accused of rape and murder of innocent in Mumbai escaped by dodging police from Kanpur
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मुंबई पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ा में गणपति विसर्जन के दौरान सात साल की बच्ची को अगवाकर दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में फरार चल रहा साढ़ गांव निवासी आरोपी गुरुवार को मुंबई क्राइम ब्रांच को चकमा देकर भाग गया। मुंबई पुलिस ने स्थानीय साढ़ पुलिस पर मदद न करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


मुंबई क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर संजय निलपतरेवार ने बताया कि साढ़ थाना क्षेत्र के  पानी पुरवा विरसिंहपुर निवासी राजकुमार उर्फ प्यारेलाल चंद्र प्रकाश कुरील पिछले कई साल से पिंपरी चिंचवाड़ा में किराये के मकान में रहता था। गणेश विसर्जन के दौरान राजकुमार ने घर के बाहर खेल रही पड़ोसी की सात साल की मासूम को अगवा कर लिया और दुष्कर्म कर मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन


 

शव की पहचान न हो सके इसलिए मासूम के चेहरे को तेजाब से जला दिया था। शव को घर से तीन किमी दूर फेंक दिया था। इसके बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने मासूम के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली थी। मामले को क्राइम ब्रांच ट्रांसफर कर दिया गया था। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली और उसके परिजनों का नंबर सर्विलांस पर लगाया।

कुछ दिन पहले क्राइम ब्रांच ने राजकुमार की पत्नी का नंबर ट्रेस कर लिया। लोकेशन के आधार पर मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम सब इंस्पेक्टर संजय निलपतरेवार, हेड कांस्टेबिल केरप्पा माने, नामदेव राउत और नामदेव के साथ उसके गांव पहुंची। आरोप है कि घेराबंदी के पहले ही उसे भनक लग गई। इसके बाद वह फरार हो गया। मुंबई पुलिस का कहना है कि उन्हें गांव के रास्तों के बारे में जानकारी नहीं थी और न ही स्थानीय पुलिस ने उनकी मदद की। आरोप है कि यदि स्थानीय पुलिस उनकी मदद कर देती तो आरोपी को पकड़ा जा सकता था।

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने संपर्क  किया था। उनकी मदद के  लिए साढ़ पुलिस को निर्देश दिए गए थे। यदि साढ़ पुलिस ने उनका सहयोग नहीं किया है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. प्रीतिंदर सिंह, डीआईजी/एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed