{"_id":"5ea9b8561165f464f37ed7a5","slug":"unnao-woman-dies-in-suspicious-circumstances-sample-sent-to-investigate-corona","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, कोरोना की जांच को भेजा सैंपल, पति समेत चार आइसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, कोरोना की जांच को भेजा सैंपल, पति समेत चार आइसोलेट
Thu, 30 Apr 2020 06:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 30 Apr 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
कोरोना सैंपल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को पेट दर्द व सांस लेने में तकलीफ होने पर कोविड अस्पताल रेफर कर दिया गया।रास्ते में महिला की मौत हो गई। कोरोना की आशंका में सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजागया है। शव को पोस्टमार्टम हाउस के फ्रीजर में रखवा दिया गया।
साथ ही मृतका के पति सहित चार लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने 50 वर्षीय पत्नी को बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर लखनऊ के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। 13 दिन इलाज के बाद मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।
बुधवार सुबह महिला को तेज पेट दर्द व सांस लेने में तकलीफ हुई। घरवाले उसे आनन-फानन सफीपुर कस्बा स्थित एक नर्सिंगहोम लेकर पहुंचे। नर्सिंगहोम में डाक्टरों ने अस्थमा की मरीज होने व काफी इलाज के बाद भी आराम न मिलने पर कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते सफीपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. ललित कुमार को सूचना दी।

सीएचसी प्रभारी टीम के साथ नर्सिंगहोम पहुंचे और अबतक हुए इलाज के पर्चे व बीमारी के लक्षण को देखते हुए महिला को सोहरामऊ के सरस्वती मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड 19 अस्पताल ले जाने की सलाह दी। मेडिकल टीम एंबुलेंस से उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कालेज के डॉक्टरों के अनुसार महिला की
मौत रास्ते में ही हो गई थी।
सूचना पर पहुंची सोहरामऊ पुलिस ने सफीपुर कोतवाल अशोक पांडेय को मामले की जानकारी दी। इसके बाद सफीपुर कोतवाली में तैनात दरोगा लल्लूराम भदौरिया कोविड अस्पताल पहुंचे और शव का पंचानामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोविड अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. रवि यादव की रिपोर्ट पर मेडिकल कॉलेज के महाप्रबंधक मनोज सिसोदिया ने सीएमओ को मामले की जानकारी दी।
कोरोना संक्रमण की आशंका को देखतेे हुए मृ़तका का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजवाया गया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम हाउस के डीप फ्रीजर में सुरक्षित रखवाया गया। मृतका के साथ रहे पति सहित चार लोगों को कोरोना अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है। उनके भी सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने कहा कि मृतका के सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।