फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Wife commits suicide by jumping in front of train after dispute with husband

Unnao: पति से विवाद के बाद पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, शव देख परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 06 Jun 2023 05:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 06 Jun 2023 05:11 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतका की बहनों ने उसके पति पर आए दिन विवाद और मारपीट का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Unnao: Wife commits suicide by jumping in front of train after dispute with husband
शिवदेवी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के अजगैन कोतवाली महतवानी गांव में पति से विवाद के बाद पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। रात भर परिजन तलाश करते रहे। मंगलवार भोरपहर घर से करीब आठ सौ मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा मिला। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका की बहनों ने उसके पति पर आए दिन विवाद और मारपीट का आरोप लगाया है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


अजगैन कोतवाली क्षेत्र के महतवानी गांव निवासी शिवदेवी (40) का पति कमलेश से आए दिन विवाद होता रहता था। खेत में सब्जी बोई होने से सोमवार रात दोनों एक साथ खेत गए थे। वहां भी दोनों में कहासुनी हुई। रात दस बजे पति कमलेश उसे खेत पर छोड़कर घर आ गया। करीब एक घंटे बाद 11 बजे वह खेत पहुंचा तो देखा पत्नी चारपाई पर नहीं थी। पहले इधर-उधर तलाश की। बाद में बेटे कुलदीप को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

पिता पुत्र ने मिलकर तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। मंगलवार भोर पहर करीब छह बजे घर से करीब आठ सौ मीटर दूर लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर ट्रैक के बीच में शव पड़ा मिला। ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पर जीआरपी एसओ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच कर शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका की दूसरे नंबर की बहन हसनगंज ऊचगांव निवासी गीता ने आरोप लगाया कि जीजा से आए दिन दीदी को परेशान करते थे। दस दिन पहले ही जीजा दीदी को असोहा कस्बा स्थित मायके से लेकर आए थे। दीदी ने बताया था कि वह मारपीट और कहासुनी से अब ऊब चुकी हैं। जीआरपी एसओ राजबहादुर ने बताया कि महिला का रेलवे ट्रैक पर शव मिला था। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed