फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Wife and two children of a soldier found dead in a closed room

UP: उन्नाव में बंद कमरे में मिले फौजी की पत्नी और दो बच्चों के शव, अंगीठी के धुएं से दम घुटने से मौत की आशंका

Mon, 20 Jan 2025 12:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 Jan 2025 12:11 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में महिला व दो बच्चों की मौत की घटना सामने आई है। सीओ और कोतवाल ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Unnao: Wife and two children of a soldier found dead in a closed room
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटरा मोहल्ले में महिला और उसके दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फौज में तैनात पति ने कई बार फोन मिलाया न उठने पर मुन्नी खेड़ा गांव में रहने वाले परिजनों को सूचना दी। भाई ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया न खुलने पर छत के रास्ते अंदर पहुंचा। कमरे में तीनों मृत पड़े थे। यह देख कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच की, प्रारंभिक जांच में बेड के पास अंगीठी रखी मिली है। धुएं से दम घुटने से मौत का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन




बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी आलोक सिंह सेना में सूबेदार के पद पर तैनात हैं। मौजूदा समय में वह लद्दाख में तैनात हैं। सोमवार सुबह उन्होंने अपनी पत्नी रचना सिंह उर्फ नीशू (35) को फोन मिलाया न उठने पर कई बार कॉल की लेकिन रिसीव नहीं हुआ, इस पर उन्होंने फतेहपुर 84 थानाक्षेत्र के मुन्नीखेड़ा गांव में रहने वाले परिजनों को फोन ना उठने की जानकारी दी। आलोक का छोटा भाई पंकज सुबह 10 बजे कटरा स्थित घर पहुंचा। कई बार दरवाजा खटखटाया पर जब नहीं खुला तो वह पड़ोसी के घर से छत के रास्ते अपने घर में दाखिल हुआ।
विज्ञापन


कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने से उसे तोड़ा गया। अंदर का नजारा देख उसके रोंगटे खड़े हो गए। नीशू के साथ सात साल का बेटा वैभव और चार साल की बेटी वैष्णवी मृत पड़े हुए थे। वह चीखते हुए बाहर की ओर भागा। महिला और उसके दो बच्चों की मौत की सूचना पर वहां भीड़ लग गई। सीओ, कोतवाल फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच शुरू की है। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या अंगीठी के धुएं से दम घुटने से मौत का अनुमान है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed