{"_id":"676851b7a21b5435e00bf289","slug":"unnao-two-friends-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-a-vehicle-one-seriously-injured-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर
Sun, 22 Dec 2024 11:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:24 PM IST
सार
Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। जिम जाने के लिए निकले थे। हादसा हरदोई-उन्नाव मार्ग पर हुआ।
विज्ञापन
सलमान व ईशान गुप्ता की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई-उन्नाव मार्ग पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। बांगरमऊ नगर के मोहल्ला गोंडा टोला निवासी निवासी सलमान (25) पुत्र कमरुद्दीन, नगर के ही मोहल्ला सरोजनी नगर निवासी दोस्त ईशान गुप्ता (18) पुत्र अवधेश गुप्ता और मोहल्ला गुलाम मुस्तफा निवासी आयुष गुप्ता (18) पुत्र जयप्रकाश गुप्ता के साथ बाइक से निकला था। बांगरमऊ कस्बे के बाहर स्थिति पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने के बाद तीनों जैसे ही सड़क पर पहुंचे कोई वाहन टक्कर मारते निकल गया। तेज टक्कर से तीनों करीब 10 मीटर दूर जा गिरे। लोगों ने परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी और तीनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने सलमान और ईशान गुप्ता को मृत घोषित कर दिया, जबकि आयुष को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया।
परिजनों ने बताया कि सलमान लखनऊ रोड पर एक गेस्ट हाउस के सामने चिकन की दुकान चलाता था। ईशान संडीला रोड स्थित पिता की किराना दुकान में बैठता था। आयुष की नौनिहालगंज बाजार में प्लास्टिक के सामान की दुकान है। तीनों दुकान बंद करने के बाद रोज देर शाम को नगर स्थित जिम जाते थे। कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।