फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Two farmers died after being hit by a train

Unnao: ट्रेन की चपेट में आकर दो किसानों की मौत, शव देख बेहाल हुए परिजन

Sat, 06 May 2023 07:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 May 2023 07:22 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव में अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आकर दो किसानों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Unnao: Two farmers died after being hit by a train
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आकर दो किसानों की मौत हो गई। माखी थाना क्षेत्र में खेत जाने के लिए ट्रैक पार करते समय एक किसान हादसे का शिकार हो गया, जबकि दूसरे किसान मवेशी बचाने में अपनी जान गंवा बैठा। माखी के मोहल्ला मझखोरिया निवासी इंदुआ (75) खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। शनिवार सुबह आठ बजे घर से खेत जाने के लिए निकले थे।

विज्ञापन


रेलवे लाइन पार करते समय वह बालामऊ से कानपुर की ओर जा रही बालामऊ पैसेंजर की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा देख आसपास खेतों में काम कर रहे किसान आए और परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी। मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पति की मौत पर पत्नी फूलमती और चार बच्चों में एक बेटा और तीन बेटियां बेहाल हैं। थानाध्यक्ष रामआसरे चौधरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन


इसी प्रकार सदर कोतवाली के गांव पहलीखेड़ा निवासी किसान रामबिलास यादव (50) शनिवार सुबह मवेशी चराने के लिए निकले थे। भैंस चरते-चरते उन्नाव-रायबरेली रेलमार्ग के ट्रैक पर पहुंच गई। सुबह करीब नौ बजे उन्नाव की ओर से जा रही मालगाड़ी को आता देख रामबिलास भैंस को भगाने पहुंचे। भैंस तो वहां से हट गई लेकिन वह ट्रैक नहीं पार कर पाए और मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मृतक की बहू रेखा ने बताया कि पति संजय मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्हें सूचना दी गई है। मृतक की दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पत्नी की भी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed