फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Two bike-riding friends Died, one serious

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, तीसरा गंभीर

Mon, 26 Jun 2023 12:20 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 26 Jun 2023 12:20 AM IST
सार

Unnao News: यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक युवक घायल हो गया।

विज्ञापन
Unnao: Two bike-riding friends Died, one serious
पप्पू जायसवाल व गुड्डू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव-रायबरेली राजमार्ग पर अचलगंज थानाक्षेत्र के कोरारीकला मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर शांतिनगर मोहल्ला निवासी पप्पू जायसवाल (38) रायबरेली के सरेनी क्षेत्र के मलखे गांव में देशी शराब ठेके में सेल्समैन था।

विज्ञापन


शनिवार देर रात दोस्त रायबरेली के सरेनी के बेथूपुर गांव निवासी दोस्त गुड्डू (27) और मलखे गांव निवासी संदीप (26) के साथ बाइक से घर के लिए निकला। रात करीब 11 बजे अचलगंज के कोरारीमोड़ के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें पप्पू की मौके पर मौत हो गई, जबकि गुड्डू व संदीप घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान गुड्डू की भी मौत हो गई। संदीप को कानपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन

एसओ प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक का पता लगाया जा रहा है। पप्पू की मौत पर पिता बुद्धीलाल जायसवाल बिलख पड़े। मां रामरती, पत्नी सरोजनी देवी के साथ बेटा राज और बेटी चांदनी का रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, गुड्डू की मौत पर बहन मोनिका व पत्नी रेनू समेत अन्य परिजन बेहाल हो गए। गुड्डू दो भाइयों में बड़ा था। मजदूरी कर वह परिवार का पालन पोषण करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed