फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Troubled by molestation and assault, a young woman committed suicide

Unnao: छेड़छाड़ और मारपीट से परेशान युवती ने जान दी, पुलिस पर आरोपियों पर कार्रवाई न करने का आरोप

Tue, 05 Nov 2024 11:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 05 Nov 2024 11:31 PM IST
सार

Unnao News: छेड़छाड़ और मारपीट से आहत युवती ने मौत को गले लगा लिया। दो दिन पहले हुई घटना में एफआईआर वापस न लेने पर युवकों ने फिर मारपीट की थी। पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई न करने का आरोप है।

विज्ञापन
Unnao: Troubled by molestation and assault, a young woman committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले में हसनगंज कोतवाली के एक गांव में दो युवकों ने रास्ते में युवती से छेड़छाड़ की। विरोध पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के दूसरे दिन युवती का शव घर में फंदे से लटका मिला। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुकदमे में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा बढ़ाई है।
विज्ञापन


अजगैन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 साल की युवती का शव सोमवार शाम घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। खेत गए परिजनों के लौटने पर घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बड़ी बहन के मुताबिक, तीन नवंबर को छोटी बहन भतीजे को टीका करने जा रही थी। गांव के चौराहे पर गांव के सचिन और सुधीर ने रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर पीटा भी था।
विज्ञापन


बड़ी बहन ने बताया कि 112 नंबर पर शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पिता ने दोनों युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी। इसके बाद मारपीट और छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता के मुताबिक, आरोपी सचिन शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा था। इन्कार करने पर सोमवार की सुबह फिर गाली गलौज की थी। बेटी इसी वजह से परेशान थी और खुदकुशी कर ली। युवती की मौत के बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मृतका पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। बेटी की मौत से मां कलावती और अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया तहरीर मिलने के बाद ही दोनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा बढ़ाई गई है।

पुलिस करती कार्रवाई तो शायद न जाती जान
दोनों युवकों ने तीन नवंबर को युवती से छेड़छाड़ की थी। डायल 112 पर सूचना भी दी गई थी। इसके बाद पीड़िता के पिता ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी तो दूर, पुलिस ने पूछताछ तक नहीं की। इससे आरोपियों का हौसला बढ़ गया और दोनों ने युवती से फिर गाली गलौज की। अपने और परिवार के सामाजिक अपमान से आहत पीड़िता ने खुदकुशी कर ली। चर्चा यह भी है कि पुलिस ने तहरीर ली थी लेकिन रिपोर्ट ही नहीं दर्ज की थी। सोमवार शाम को आत्महत्या की घटना के बाद आनन-फानन रिपोर्ट दर्ज की गई। हसनगंज सीओ संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मृतका के परिजनों के आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है। 

 

घर जाकर युवती से मोबाइल वापस मांगने पर बढ़ा था विवाद
आरोपी सचिन और युवती के बीच काफी समय से नजदीकी थी। युवक ने एक मोबाइल भी दिया था। युवती के परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी। अजगैन कोतवाली प्रभारी के मुताबिक, युवक शादी भी करना चाहता था, लेकिन युवती के परिजन तैयार नहीं थे। तीन नवंबर को विवाद के कुछ देर बाद युवक, युवती के घर पहुंचा था और अपना मोबाइल वापस मांगा था। गुस्से में युवती ने मोबाइल को पटक कर तोड़ दिया था। कोतवाल के मुताबिक, युवती इससे भी आहत थी। बताया कि घटना में नामजद दूसरा आरोपी सुधीर, युवती का दूर का रिश्तेदार है, उससे भी पूछताछ चल रही है। पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई है, चेहरे पर खरोंच के कई निशान भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed