फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Triple Murder and Suicide Suspicion created a rift in the happy life the family was destroyed

Unnao Triple Murder and Suicide: खुशहाल जिंदगी में शक ने डाल दी दरार, खत्म हो गया परिवार…बिलखते रहे दादा-दादी

Tue, 13 May 2025 06:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 13 May 2025 06:29 AM IST
सार

Unnao Crime News: जांच के दौरान ग्रामीणों में चर्चा रही कि गीता का काफी समय से पति से विवाद चल रहा था। कुछ दिनों पहले उसने खुद पर चाकू से वार कर जान देने का प्रयास किया था, लेकिन गनीमत रही कि ज्यादा गहरी चोट नहीं आई थी। हालांकि मृतकों के परिजन इस पर कुछ भी कहने से बचते रहे।

विज्ञापन
Unnao Triple Murder and Suicide Suspicion created a rift in the happy life the family was destroyed
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

Unnao Murder And Suicide: उन्नाव जिले में अचलगंज कोतवाली क्षेत्र में पत्नी-पत्नी के बीच उपजे शक ने चार लोगों के हंसते-खेलते परिवार को निगल लिया। युवक ने पहले पत्नी के साथ ही दोनों बेटियों को मौत की नींद सुलाया, बाद में खुद भी मौत को गले लगा लिया। छोटे भाई संदीप ने बताया कि अमित पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। गांव में 100-100 मीटर की दूरी पर तीन घर बने हैं।

विज्ञापन

एक घर में वह, अपने भाई रंजीत, अजीत और माता-पिता के साथ रहते हैं। दूसरे घर में अनुज और तीसरे घर में अमित अपने परिवार के साथ रहते थे। अमित को काफी समय से पत्नी के चरित्र पर शक था। रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर अमित ने तीन महीने पहले ही अपने घर के बाहर तीन सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। इनमें सबसे ऊपर लगा एक कैमरा तीन दिन से बंद मिला है, जबकि दो कैमरे चालू हैं।

विज्ञापन

कैमरों की फुटेज भी चेक करता था अमित
पुलिस ने फुटेज की जांच की तो किसी बाहरी के आने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि पुलिस डीबीआर में सुरक्षित पूरी रिकार्डिंग चेक करने की बात कह रही है, ताकि पिछले कुछ दिनों में क्या-क्या हुआ, घर में कौन कितनी बार आया-गया, दो मई को जिस दिन पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था, उस दिन की गतिविधियां क्या रहीं, इसका पता चल सके। लोगों का कहना है कि अमित रोज कैमरों की फुटेज भी चेक करता था। मोबाइल पर सीसीटीवी एक्टिवेट था।

परिजनों ने पुराने मामले में विरोधियों को फंसाने का किया प्रयास
मृतका गीता ने वर्ष 2022 में गांव के ही अशोक, विजय और मनोहर पर छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट करने व गर्भपात होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवेचना में अशोक का दोष न मिलने पर नाम हटा दिया था। वहीं, विजय और मनोहर को जेल भेजा था। दोनों आरोपी घटना के दो महीने बाद जमानत पर छूट गए थे। 27 मई को इसी मुकदमे में न्यायालय में पेशी थी।

विज्ञापन

पुलिस ने जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला
मृतक के पिता ने इन्हीं विरोधियों पर बेटे, बहू और दोनों पौत्री की हत्या का आरोप लगाया। हालांकि जांच में दोनों गांव में ही मिले। चर्चा यह भी है कि पति की प्रताड़ना से परेशान गीता भी इस केस में सुलह करने की बात कह रही थी। इस बात पर भी पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। वहीं, वर्ष 2023 में मृतक के पिता ने गांव के शिवमोहन और नवल किशोर पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उस बिंदु पर भी पुलिस ने जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला।

कुछ दिन पहले गीता ने की थी खुद को चाकू मारने की कोशिश
जांच के दौरान ग्रामीणों में चर्चा रही कि गीता का काफी समय से पति से विवाद चल रहा था। कुछ दिनों पहले उसने खुद पर चाकू से वार कर जान देने का प्रयास किया था, लेकिन गनीमत रही कि ज्यादा गहरी चोट नहीं आई थी। हालांकि मृतकों के परिजन इस पर कुछ भी कहने से बचते रहे।

बेटे-बहू और दो पौत्रियों का एक साथ शव देख बिलखे दादी-बाबा
मां रीता रानी और पिता उमेशचंद्र ने साल 2014 में अमित का गीता से विवाह किया था। दो पौत्री होने के बाद घर में खुशहाली थी।शुरूआत में सब कुछ अच्छा था। लेकिन शक और आवेश के कारण रीता रानी और उमेश चंद्र ने एक बेटे का पूरा परिवार ही खो दिया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम चारों शव गांव पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। जिसने भी शव देखे उसकी आंखों से आंसू आ गए।

बड़ी बेटी कक्षा दो और छोटी केजी की थी छात्रा
संदीप ने बताया कि भाई अमित की बड़ी बेटी खुशी कक्षा दो और छोटी बेटी निधि केजी की छात्रा थी। दोनों कान्वेंट स्कूल में पढ़ती थीं। भाई अमित सोशल मीडिया पर कॉमेडी के ब्लॉग भी बनाता था, मौजूदा समय उसके 2700 से अधिक फॉलोअर भी थे।

सोशल मीडिया पर सक्रिय था अमित
भाई अजीत ने बताया कि अमित रील बनाने का शौकीन था। अक्सर पत्नी और बच्चों के साथ रील बनाकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करता था। पुलिस की जांच में मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट में कई वीडियो और फोटो मिले हैं, जिनमें पूरा परिवार खुशहाल दिख रहा है। रील देखकर इस बात का कतई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि वास्तविक जीवन में पति-पत्नी में इतनी कलह थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed