{"_id":"5ebebeec8ebc3e90a93919c0","slug":"unnao-the-returning-bus-leaving-the-workers-collided-with-the-divider-on-the-expressway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों को छोड़ कर लौट रही बस एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी, ड्राइवर-कंडक्टर और गार्ड घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों को छोड़ कर लौट रही बस एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी, ड्राइवर-कंडक्टर और गार्ड घायल
Sat, 16 May 2020 01:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 16 May 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव जिले के लिए शुक्रवार का दिन सड़क हादसों के नाम रहा । अलग अलग स्थानों पर हुए तीन हादसों में 11 लोग घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गंजमुरादाबाद में मजदूरों को छोड़कर मऊ से वापस लौट रही एक रोडवेज बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के थाना बेहटामुजाबर क्षेत्र में डिवाइडर से टकरा गई।
जिससे बस में सवार दो चालक, एक परिचालक व दो गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बांगरमऊ स्थित सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुलंदशहर सिकंदराबाद के क्वारंटीन सेंटर में भर्ती रहे 20 मजदूरों को एक रोडवेज बस मऊ छोड़ने गई थी। वहां के क्वारंटीन सेंटर में छोड़ने के बाद शुक्रवार सुबह 6 बजे वापस लौटते समय एक्सप्रेस वे की हवाई पट्टी के निकट ग्राम जोगीकोट के पास चालक को अचानक झपकी आ गई।
जिससे रोडवेज बस डिवाइडर से टकरा गई। इससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। इस घटना में गार्ड सौरभ भाटी पुत्र सुरेंद्र सिंह ग्राम मसौदा थाना सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर, गार्ड उमेश कुमार पुत्र बाबूराम ग्राम शिकारपुर थाना शिकारपुर जिला बुलंदशहर, चालक ओमवीर पुत्र जयपाल सिंह ग्राम यूसुफ पुर थाना विसरख जनपद गौतमबुद्ध नगर, अरशद पुत्र नूरहसन ग्राम पिसोंडा थाना पसोंडा जिला गाजियाबाद व परिचालक संदीप कुमार बुरी तरह घायल हो गए।

थाना बेहटामुजाबर प्रभारी राघवन कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस से घायलों को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। जहां गंभीर हालत देख पांचों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रोडवेज बस को एक्सप्रेस वे से बाहर हटाया।
पिता-पुत्रों समेत चार घायल
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे और संडीला रोड पर दो अलग अलग हादसों में बाइक सवार पिता पुत्रों सहित चार लोग घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। बस्ती जिले के कस्बा राघवपुर निवासी राजेश कुमार (35) पुत्र दिनकर यादव अपने बेटों आशीष कुमार (14) और सतीश कुमार (10) को बाइक पर बैठाकर एक्सप्रेस वे के रास्ते से लुधियाना जा रहे थे शुक्रवार दोपहर जैसे ही औरास कस्बे के टोलप्लाजा के पास पहुंचे कि पीछे से तेज रफ्तार कार टक्कर मारते हुए निकल गई।

हादसे में राजेश और सतीश को चोटें आई और आशीष का पैर टूट गया। सूचना पर पुलिस ने तीनों को औरास सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से आशीष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं संडीला रोड पर तियर मोड़ के पास बाइक से खेत से घर वापस जा रहा थानाक्षेत्र के खुटेहना गांव निवासी फूल सिंह (20) पुत्र कल्लू ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गया। जिसे सीएचसी से उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
ट्रकों की भिड़ंत में दो घायल
लखनऊ-कानपुर राजमार्ग के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के चमरौली के पास गुरुवार देर रात कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने पीछे से खड़े एक ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक चालक जनपद बस्ती जिला के थाना सुनहा क्षेत्र के गांव खिमारिया निवासी कल्लू यादव (45) पुत्र रामनारायण यादव व क्लीनर महेंद्र (30) पुत्र धर्मराज गंभीर रूप से घायल हो गए। एसआई राजेश दीक्षित ने बताया कि दोनों घायलों को हाइवे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं दोनों ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।