फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Tanker capsizes after hitting divider

उन्नाव: डिवाइडर से टकराने के बाद टैंकर पलटा, सरसों का तेल बहता देख बर्तन लेकर लूटने दौड़े ग्रामीण, पुलिस ने खदेड़ा

Sat, 11 Sep 2021 09:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 11 Sep 2021 09:57 PM IST
सार

पुलिस ने हादसे के खतरे को देखते हुए भीड़ को हटाने का प्रयास किया पर तेल लूटने की होड़ मच गई। ग्रामीणों की संख्या अधिक देख पीआरवी ने बांगरमऊ पुलिस को जानकारी दी।

विज्ञापन
Unnao: Tanker capsizes after hitting divider
डिवाइडर से टकराने के बाद टैंकर पलटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी के पास शुक्रवार रात डिवाइडर से टकराने के बाद टैंकर पलट गया। इससे सरसों का तेल बहने लगा। देखते ही देखते काफी संख्या में जुटे ग्रामीण पिपिया और अन्य बर्तनों में तेल लूटने लगे। इस दौरान कई ग्रामीण फिसलते और संभलते रहे।
विज्ञापन


देखते ही देखते एक हजार लीटर तेल लूट लिया गया। ग्रामीणों की संख्या अधिक होने से पुलिस तमाशबीन बनी खड़ी रही। बाद में थाने से और पुलिस बल पहुंचने पर ग्रामीणों को खदेड़ा जा सका। लखीमपुर खीरी के ग्राम इटौलिया निवासी हसीब शुक्रवार को दिल्ली से 33 हजार लीटर सरसों के तेल से भरा टैंकर लेकर असम जा रहे थे।
विज्ञापन


रात नौ बजे चालक को झपकी लग जाने से तेज रफ्तार टैंकर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे की हवाई पट्टी के पास ग्राम नसिरापुर के निकट सीमेंट के डिवाइडर से टकरा गया। टैंकर में छेद होने से तेल एक्सप्रेसवे पर बहने लगा। जानकारी होने पर हैबतपुर और नसिरापुर के ग्रामीण बर्तन व पिपिया लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे के खतरे को देखते हुए भीड़ को हटाने का प्रयास किया पर तेल लूटने की होड़ मच गई। ग्रामीणों की संख्या अधिक देख पीआरवी ने बांगरमऊ पुलिस को जानकारी दी।

बांगरमऊ कस्बा चौकी प्रभारी दीपक मौके पर पहुंचे और मामला बेहटामुजावर थाने का बताया। कुछ देर बाद पहुंची थाना पुलिस ने तेल भरकर ले जा रहे लोगों को भगाया। पुलिस के पहुंचने तक एक हजार लीटर तेल ग्रामीणों ने पार कर दिया।

हजारों लीटर तेल सड़क पर बह गया। पुलिस ने सावधानी बरतते हुए आवागमन शुरू रखा। ग्रामीणों के जाने के बाद किसी तरह टैंकर से तेल रिसाव रोका गया और टैंकर को एक्सप्रेसवे से हटाया गया।

एसओ बेहटामुजावर इंद्रपाल सिंह ने बताया कि टैंकर के डिवाइडर से टकरा जाने के बाद खाद्य तेल हवाई पट्टी पर बहने लगा था। सड़क पर तेल फैलने से हादसों के खतरे के मद्देनजर यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने रात में ही सड़क की धुलाई कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed