फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   unnao son was Martyred in kargil war

कारगिल युद्ध में उन्नाव की माटी ने भी खोया था लाल, वीर शहीद की वीरता पर लोगों को फक्र

Wed, 14 Aug 2019 10:47 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Aug 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
unnao son was Martyred in kargil war
कारगिल शहीद अमर बहादुर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पिता मनमोहन व बेटा अजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 1999 में हुए कारगिल युद्ध में दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए 25 जुलाई को उन्नाव ने भी अपना एक लाल खोया था। इस वीर शहीद की वीरता पर जिले के लोगों को फक्र है। तहसील बीघापुर के ग्राम बजौरा निवासी किसान मनमोहन सिंह के बड़े पुत्र अमर बहादुर सिंह सेना के 16 ग्रेनेडियर कारगिल युद्ध के समय जम्मू कश्मीर के द्रास सेक्टर में तैनात थे ।

विज्ञापन


कारगिल युद्ध में 25 जुलाई 1999 को कारगिल सेक्टर के टाइगर हिल पर दुश्मनों से मोर्चा लेते हुए शहीद हो गए थे। पिता मनमोहन सिंह ने बताया कि सबसे बड़ा बेटा सेना में भर्ती हुआ तो गर्व से सीना चौड़ा हो गया। कारगिल युद्ध में बेटे के शहीद होने की सूचना मिली, झटका लगा लेकिन गर्व भी हुआ कि बेटा देश के लिए शहीद हुआ।
विज्ञापन


मनमोहन सिंह ने बताया कि बेटे की पत्नी को सरकार ने एक गैस एजेंसी दी है। जिसे शहीद का बेटा अजय सिंह देखता है। बताया कि अजय 19 दिन का था जब अमर बहादुर सिंह शहीद हुए। शहीद की पत्नी मिथलेश कुमारी, मां रामप्यारी की आंखें आज भी उस दिन को यादकर नम हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed