फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Scorpio collided with a trailer parked on the roadside on the expressway, father and two sons died

उन्नाव में भीषण हादसा: एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में टकराई स्कॉर्पियो, पिता व दो पुत्रों की मौत

Sun, 10 Nov 2024 01:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Nov 2024 01:51 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार पिता व दो पुत्रों की मौत हो गई। पिता व पुत्र गाजियाबाद के रहने वाले थे। 

विज्ञापन
Unnao: Scorpio collided with a trailer parked on the roadside on the expressway, father and two sons died
उन्नाव में भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर हसनगंज क्षेत्र में मटरिया गांव के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो टकरा गई। घटना में घायल पिता व दो पुत्रों को लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर तीनों की मौत हो गई।  गाजियाबाद शहर के वार्ड नंबर 11 गली नंबर 521 राहुल विहार निवासी संजय कुमार सिंह (50) पुत्र शिवनारायण, संजय के पुत्र गौरव कुमार (35) व सौरभ (30) एक्सप्रेसवे के रास्ते स्कॉर्पियो से गया बिहार जा रहे थे।

विज्ञापन


रविवार सुबह सात बजे के करीब मटरिया गांव के सामने टोल टैक्स से तीन किमी पहले सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में स्कॉर्पियो पीछे से घुस गई। घटना में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। वहीं गंभीर रूप से घायल पिता पुत्रों को गंभीर हालत में यूपीडा और पुलिस टीम ने लोकबंधु हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया। जहां तीनों की मौत हो गई। कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि लखनऊ में तीनों की मौत हो गई है। शेष कार्रवाई लखनऊ में हो रही है। वहीं स्कॉर्पियो में काफी संख्या में गिफ्ट, 8.60 लाख नगदी, दो सोने की अंगूठी, एक घड़ी मिली है। जिसे कोतवाली में रखा गया है। परिजनों से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed