फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Road Accident, Death of two sisters

Unnao Road Accident: हाईवे पर हादसे में स्कूटी सवार दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत

Mon, 06 Jun 2022 10:20 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Jun 2022 10:20 AM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन के रौंदने से स्कूटी सवार दो बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Unnao Road Accident, Death of two sisters
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थाना क्षेत्र में 10 नंबर गुमटी के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार लखनऊ निवासी दो सगी बहनों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


एसओ अमित सिंह ने बताया कि मृतकों में एक का नाम चांदनी गंगवार (22) व दूसरी का नाम पूर्वशा गंगवार (20) पुत्री अशोक कुमार है। लखनऊ के गोमतीनगर सहारा हॉस्पिटल दूरदर्शन कॉलोनी निवासी दोनों बहनें लखनऊ से कानपुर जा रही थीं। एसओ ने बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। उनके आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बहनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed