फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Road Accident DCM crushed a couple on the expressway passengers were walking below as the bus broke down

Unnao Road Accident: एक्सप्रेसवे पर डीसीएम ने दंपती को रौंदा, बस खराब होने से नीचे टहल रहीं थीं सवारियां

Sun, 08 Dec 2024 02:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 08 Dec 2024 02:44 PM IST
सार

Unnao News: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे डीसीएम ने बस से उतरकर नीचे टहल रहे दंपती को रौंद दिया। अन्य सवारियों ने डीसीएम को रोकने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
Unnao Road Accident DCM crushed a couple on the expressway passengers were walking below as the bus broke down
unnao road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले के गंजमुरादाबाद में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सिरधरपुर गांव के पास निजी बस में खराबी आने से सवारियां नीचे उतरकर टहलने लगी। तभी बस के पीछे से आई डीसीएम ने दंपती को रौंद दिया। अन्य सवारियों ने डीसीएम को रोकने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। मौके पर पहुंची यूपीडा और पीआरवी ने दंपती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

मृतक अंबेडकरनगर जिले के रहने वाले थे। बस सवार सभी दिल्ली जा रहे थे। घटना के समय बस में 50 सवारियां बैठी थीं। जानकारी के अनुसार, अंबेडकरनगर जिले से 50 सवारियां लेकर निजी बस शनिवार को दिल्ली जा रही थी। रात करीब 11 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर इंजन में तकनीकी खराबी आने से बांगरमऊ कोतवाली के सिरधरपुर के पास बस खड़ी हो गई।

विज्ञापन

बस से नीचे उतरकर टहल रहीं थीं सवारियां
चालक ने सवारियों को तकनीकी खराबी बताई, तो कुछ सवारियां बस से नीचे उतरकर टहलने लगीं। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार डीसीएम अंबेडकरनगर जिले के थाना बसखारी के गांव पड़रिया फौलादपुर निवासी राममूर्ति उपाध्याय(45) पुत्र रामशंकर और उनकी पत्नी पूनम (42) को रौंदते हुए निकल गई। मौजूद अन्य सवारियां ने डीसीएम को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए
यूपीडा और पीआरवी पुलिस ने दंपती को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर के मृत घोषित करने पर शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि डीसीएम की टक्कर से दंपती की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए गए हैं। परिजनों के आने पर शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। डीसीएम की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed