फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Road Accident, Container collided with a bike, two brothers died, another is in critical condition

Unnao Road Accident: कंटेनर ने बाइक में मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत, एक अन्य की हालत गंभीर

Thu, 30 Mar 2023 11:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 30 Mar 2023 11:16 AM IST
सार

Unnao News: आसीवन थाना क्षेत्र में देर रात कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं,एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Unnao Road Accident, Container collided with a bike, two brothers died, another is in critical condition
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के आसीवन थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात कंटेनर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। मियागंज चौराहे के पास हुए हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठा तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन

साथ ही, घायल को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले कंटेनर को कब्जे में लिया है। एक साथ दो बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

आसीवन थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव निवासी मोहम्मद आदिल (28) छोटे भाई कादिर (25) और रसूलाबाद निवासी साथी मोबिन (27) के साथ कानपुर किसी बारात में शामिल होने गए थे। बुधवार रात करीब दो बजे  कानपुर से घर लौटते समय तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनर के पहिए में आ गए थे दोनों
दोनों भाई कंटेनर के पहिए तले आ गए। चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने एम्बुलेंस की मदद से तीनों को मियागंज सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने कादिर व आदिल को मृत घोषित कर दिया। मोबीन की नाजुक हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed