फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Report of rape on nine including former Bar Association president, cross FIR on victim

उन्नाव: पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष समेत नौ पर दुष्कर्म की रिपोर्ट, पीड़िता पर भी हुई क्रास एफआईआर

Thu, 05 Aug 2021 09:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 05 Aug 2021 09:32 AM IST
सार

कचहरी परिसर में एक चेंबर को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा है। शहर के एक मोहल्ला निवासी अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके अधिवक्ता पिता का 29 अप्रैल 2021 को कोरोना से निधन हो गया था।

विज्ञापन
Unnao: Report of rape on nine including former Bar Association president, cross FIR on victim
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक महिला अधिवक्ता के बार एसोसिएशन अध्यक्ष समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले में एक नया मोड़ आ गया। महिला अधिवक्ता के रिपोर्ट दर्ज करवाने के 24 घंटे बाद ही दूसरे पक्ष के एक नामजद वकील की तहरीर पर पुलिस ने महिला अधिवक्ता व पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष समेत नौ लोगों पर दुष्कर्म, छेड़छाड़ समेत 10 गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कचहरी परिसर में एक चेंबर को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा है। शहर के एक मोहल्ला निवासी अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके अधिवक्ता पिता का 29 अप्रैल 2021 को कोरोना से निधन हो गया था। पिता के साथ वह उनके बस्ते पर बैठता था। 2 अगस्त को महिला अधिवक्ता अपनी सहयोगी पूनम, महेंद्र ओमप्रकाश अवस्थी, ब्रजेंद्र मोहन बाजपेई, सुनील पांडेय, प्रदीप, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश शुक्ला व अंबरीश शुक्ला के साथ उसके घर पहुंचे और शोरगुल करते हुए दरवाजा पीटने लगे।
विज्ञापन


 

दरवाजा खोलने पर अपशब्द कहते हुए चेंबर छोड़ने की धमकी दी। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। वादी के अनुसार विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। घर के अंदर भागने पर सभी ने घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। मां बचाने पहुंचीं तो उन्हें भी पीटा। छेड़छाड़ और गलत हरकत की।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला अधिवक्ता, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश शुक्ला, अंबरीश शुक्ला, पूनम, महेंद्र, ओमप्रकाश अवस्थी, ब्रजेंद्र मोहन बाजपेई, सुनील पांडेय, प्रदीप शुक्ला पर बलवा, घर में घुसकर मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी, छेड़छाड़, दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। 

नामजद पूर्व बार अध्यक्ष सतीश शुक्ला का कहना है कि इस प्रकरण में किसी पक्ष से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें कुचक्र के तहत नामजद कराया गया है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करे। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि महिला व पुरुष अधिवक्ता की ओर से क्रास रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनाें पक्षों की दर्ज रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed