फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao rape victim asked the question to CM Yogi, said When will the bulldozer run on the properties of Kuldeep

उन्नाव दुष्कर्मकांड: पीड़िता ने पूछा CM योगी से सवाल, बोली- कुलदीप सेंगर की संपत्तियों पर कब चलेगा बुलडोजर

Tue, 14 Mar 2023 09:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 14 Mar 2023 09:18 PM IST
सार

उन्नाव के माखी दुष्कर्मकांड की पीड़िता ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर मुख्यमंत्री से सवाल किए हैं। उसने पूछा है कि सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर कब चलेगा।

विज्ञापन
Unnao rape victim asked the question to CM Yogi, said When will the bulldozer run on the properties of Kuldeep
वायरल वीडियो में सवाल करती पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में दुष्कर्म पीड़िता ने मंगलवार को अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में पीड़िता ने मुख्यमंत्री से सवाल किया है कि दोषी पूर्व विधायक की अवैध संपत्ति पर उनका बुलडोजर कब चलेगा।

विज्ञापन

दुष्कर्म पीडि़ता ने वीडियो में कहा है कि विधानसभा में मुख्यमंत्री जी माफियाओं को मिट्टी में मिलाने की बात कह रहे हैं। इस जिले में दुष्कर्म के दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर ने मेरी (पीड़िता की) जिंदगी बर्बाद की न्यायालय ने दुष्कर्म व हत्या की साजिश में दोषी पाया और सजा दी।
विज्ञापन

आरोप है कि पूर्व विधाक पर 28 मुकदमें दर्ज हैं। बाहुबल के दम पर करोड़ों की संपत्ति बनाई है। सरकारी जमीनों पर कब्जा कर माखी में अपना स्कूल बनवाया, बीघापुर में डिग्री कॉलेज बनवाया। सभी के साक्ष्य देने के बाद भी उनकी अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब इसे मिट्टी में मिलाया जाएगा
गांव की जमीनों पर अवैध कब्जे आज भी बरकरार हैं। सवालिया लहजे में कहा है कि मुख्यमंत्री जी आपका बुलडोजर कब इसे मिट्टी में मिलाएगा। उसका भाई जयदीप भी माफिया है, जिन्होंने मेरे (पीड़िता के) पिता को मौत के घाट उतार दिया था। पीड़िता ने प्रदेश की बेटी के साथ न्याय करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed