फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Police post in-charge suspended for misbehaving with a youth

Unnao: चौकी में युवक से अभद्रता करने पर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, एसपी ने की कार्रवाई

Sun, 18 Aug 2024 05:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Aug 2024 05:05 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में युवक से अभद्रता करने पर चौकी इंचार्ज को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

विज्ञापन
Unnao: Police post in-charge suspended for misbehaving with a youth
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले के सफीपुर में पत्नी से विवाद के बाद कुरसठ चौकी पहुंचे युवक से दारोगा ने अभद्रता की। हाथापाई करते हुए गाली-गलौज की। किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसपी ने आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। आसीवन थानाक्षेत्र की कुरसठ चाैकी क्षेत्र के एक युवक का पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी की शिकायत पर चौकी प्रभारी ने शुक्रवार को दोनों को बुलाया था।

विज्ञापन


पति से घटना के कारणों को पूछने के साथ चौकी प्रभारी रामेश्वर सिंह आक्रोशित हो गए। गाली-गलौज के साथ युवक से धक्कामुक्की कर दी। विरोध करने पर थप्पड़ जड़ दिए। मौजूद युवक ने मारपीट का वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिया। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने सीओ बांगरमऊ अरविंद चौरसिया से जांच कराई। उनकी रिपोर्ट के आधार पर दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed