{"_id":"60e7fadd8ebc3ed84776a14b","slug":"unnao-police-officer-was-caught-in-kanpur-hotel-with-female-constable","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: महिला सिपाही के साथ कानपुर के होटल में पकड़े गए थे सीओ, डीजीपी ने की निलंबन की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: महिला सिपाही के साथ कानपुर के होटल में पकड़े गए थे सीओ, डीजीपी ने की निलंबन की सिफारिश
Fri, 09 Jul 2021 01:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:00 PM IST
सार
कानपुर के होटल में रंगरेलियां मनाने वाले उन्नाव में तैनात पुलिस उपाधीक्षक के निलंबन की तैयारी की जा रही है। इसकी सिफारिश डीजीपी मुकुल गोयल ने शासन से की है।
विज्ञापन
कानपुर के होटल में महिला सिपाही के साथ पकड़े गए थे सीओ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला सिपाही के साथ कानपुर के एक होटल में पकड़े गए सीओ ने गुरुवार को पाटन स्थित सरकारी आवास छोड़ दिया। वह अपना सामान लेकर मुख्यालय में बने अतिरिक्त सीओ के आवास में शिफ्ट हो गए हैं। अभी तक इस आवास में सीओ एके राय रहते थे। वह बीघापुर में तैनाती मिलने पर अपना सामान लेकर पाटन के आवास चले गए।
सीओ के शिफ्ट होने से पहले उनकी निगरानी में एक दरोगा और दो सिपाही आवास पर लगे रहे। पुलिस अफसरों का कहना था कि घटना से आहत होकर सीओ खुद को कोई नुकसान न पहुंचा लें, इसलिए निगरानी कराई गई। जिले में तैनात एक सीओ ने अपने पैतृक घर गोरखपुर जाने के लिए एसपी आनंद कुलकर्णी से मंगलवार को छुट्टी ली थी।
उनका फोन लगातार स्विच ऑफ रहने पर पत्नी को अनहोनी का शक हुआ। इस पर उन्होंने एसपी को जानकारी दी। एसपी ने सर्विलांस की मदद से सीओ के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई। उनकी लोकेशन कानपुर मालरोड के एक होटल की पाई गई। पुलिस टीम कानपुर रवाना की गई।
विज्ञापन
होटल का रजिस्टर खंगाला तो सीओ और महिला सिपाही का नाम दर्ज पाया गया। महिला सिपाही के साथ होटल के कमरे में सीओ के मिलने की चर्चा फैलते ही मामला सुर्खियों में आ गया। बुधवार को एसपी ने एएसपी शशि शेखर सिंह को मामले की जांच देने के साथ ही सीओ को पुलिस कार्यालय से संबद्ध कर दिया था।
छुट्टी पर गई महिला सिपाही
घटना के बाद बुधवार को अनुपस्थित रही महिला सिपाही गुरुवार सुबह थाने पहुंची। कुछ देर रुकने के बाद एक प्रार्थना पत्र देकर एसओ से तीन दिन की छुट्टी लेकर चली गई। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि महिला सिपाही के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

कानपुर के आईपीएस को जांच
कानपुर के एक होटल में महिला सिपाही के साथ सीओ के मिलने का मामला शासन तक पहुंचा है। फजीहत होती देख शासन स्तर से कानपुर के एक आईपीएस अधिकारी को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी गई है। माना जा रहा है कि आईपीएस की जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन स्तर से सीओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है। वहीं एसपी उन्नाव आनंद कुलकर्णी द्वारा इसी मामले की एएसपी शशिशेखर सिंह को जांच दी गई थी। एएसपी ने बताया कि नामांकन होने से सीओ के बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। शुक्रवार को उन्हें बुलाकर बयान दर्ज किए जाएंगे।
एके राय को बीघापुर की जिम्मेदारी
एसपी आनंद कुलकर्णी ने सीओ पुलिस लाइन एके राय को बीघापुर सीओ बनाया है। गुरुवार को उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले भी इसी सर्किल में सीओ एके राय तैनात रह चुके हैं। रिपोस्टिंग को लेकर भी चर्चा का दौर बना रहा।
डीजीपी ने की निलंबन की सिफारिश
कानपुर के होटल में रंगरेलियां मनाने वाले उन्नाव में तैनात पुलिस उपाधीक्षक के निलंबन की तैयारी की जा रही है। इसकी सिफारिश डीजीपी मुकुल गोयल ने शासन से की है। शासन स्तर से अनुमोदन मिलते ही कृपा शंकर का निलंबन कर दिया जाएगा। अब एसपी उन्नाव और आईजी लखनऊ की रिपोर्ट पर सीओ के निलंबन की तैयारी की जा रही है।