फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Police encounter with criminals during vehicle checking one criminal shot in the leg  three arrested

Unnao: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली…सीएचसी में भर्ती, तीन गिरफ्तार

Tue, 06 Jan 2026 11:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 06 Jan 2026 11:31 AM IST
सार

Unnao News: उन्नाव पुलिस ने मुठभेड़ के बाद महिला व बच्चों पर हमला करने वाले तीन लुटेरों को पकड़ा है। मुख्य आरोपी विकास गुप्ता पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। वहीं, बदमाशों के पास से चाकू व तमंचा बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Unnao Police encounter with criminals during vehicle checking one criminal shot in the leg  three arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में अजगैन-मोहान मार्ग पर उसरहा गांव की मोड़ पर सोमवार रात दो बजे बाइक सवार तीन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि अन्य दो साथियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया है। बदमाशों ने शनिवार को बकरी चरा रही महिला व उसके बच्चों पर जानलेवा हमला करने की घटना स्वीकार की है। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर मढ़ी निवासी उर्मिला पत्नी रजनीश तीन जनवरी को बेटे रितिक व बेटी रितिका के साथ गांव की सड़क किनारे बकरी चरा रही थी।

विज्ञापन

उसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों से उसका बकरी हटाने को लेकर विवाद  हुआ था। बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से उर्मिला पर चाकू से हमला कर दिया था। मां को लहूलुहान देख बचाने आए दोनों बच्चों पर भी हमला कर घायल कर दिया था और बकरी लूटकर भाग निकले थे। पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवारों पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि सफेद बाइक सवार तीन संदिग्ध युवक क्षेत्र में घूम रहे हैं।

विज्ञापन

एक बदमाश के पैर में लगी गोली
अजगैन पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम के अजगैन-मोहान मार्ग के उसरहा मोड़ पर वाहन चेकिंग लगा दी, इसी बीच एक सफेद अपाचे बाइक पर तीन युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चलाई, तो एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और वह गिर गया। साथ रहे दो बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, तो पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

महिला व उसके बच्चों पर जानलेवा हमले की बात स्वीकार की
हसनगंज सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि पूछताछ में पैर में गोली लगने वाले लुटेरे ने अपना नाम विकास गुप्ता (25) निवासी गांव खसवारा थाना बंथरा लखनऊ बताया है।  घेराबंदी कर गिरफ्तार किए गए बदमाशों में  सरोजनीनगर निवासी लक्ष्मीनारायण (30) और बंथरा निवासी संजय (35) शामिल हैं। घायल बदमाश का सीएचसी नवाबगंज में इलाज चल रहा है। उनके पास से तमंचा, कारतूस, घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू और अपाचे बाइक बरामद हुई है। तीनों ने शनिवार को महिला व उसके बच्चों पर जानलेवा हमले की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed