{"_id":"5deb280e8ebc3e1b9110ad66","slug":"unnao-one-arrested-on-charges-of-attempting-to-sexually-assault-a-four-year-old-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव केस: चार साल की बच्ची से हैवानियत करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव केस: चार साल की बच्ची से हैवानियत करने वाला गिरफ्तार
Sat, 07 Dec 2019 09:48 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 07 Dec 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव पुलिस अधीक्षक
- फोटो : अमर उजाला
चार साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाले आरोपी को उन्नाव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्नाव पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर का कहना है कि आरोपी को घटना स्थल से गिरफ्तार कर लिया। मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच चल रही है।
गौरतलब है कि दुष्कर्म पीड़िता को जलाए जाने के दूसरे ही दिन शुक्रवार को उन्नाव जिले में फिर हैवानियत हुई। इस बार चार साल की बच्ची को दरिंदगी का शिकार बनाया गया था।
खेत में शोर सुनकर दौड़े बच्ची के चाचा ने पड़ोसी गांव के किशोर को दबोच लिया था। माखी थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची शुक्रवार सुबह घर के पास खेत में शौच के लिए गई थी। तभी पड़ोस के गांव में मामा के यहां रह रहे 16 वर्षीय किशोर ने उसको दबोच लिया।

वह बच्ची को पास के सरसों के खेत में ले गया। बच्ची के चीखने और रोने की आवाज सुनकर चाचा दौड़कर पहुंचा। चाचा ने मौके पर ही किशोर को धर दबोचा।
पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में माखी थाने के एसओ राजबहादुर फोर्स लेकर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बच्ची का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में माखी थाने के एसओ राजबहादुर फोर्स लेकर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बच्ची का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।