फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao nikay chunav 2023, 9.40 percent voting in first two hours, four lakh voters will decide the future of th

Unnao nikay chunav 2023: पहले दो घंटे में 9.40 फीसदी मतदान, चार लाख मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों का भविष्य

Thu, 04 May 2023 10:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 04 May 2023 10:15 AM IST
सार

Unnao News: निकाय चुनाव के लिए जिले के कुल 184 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हो गई है। मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला रहा है। पहले दो घंटे में 9.40 फीसदी मतदान हुआ है। बता दें कि जिले की तीन नगर पालिका परिषद और 16 नगर पंचायत में मतदान हो रहा है।

विज्ञापन
Unnao nikay chunav 2023, 9.40 percent voting in first two hours, four lakh voters will decide the future of th
मतदाताओं में मतदान को लेकर दिख रहा उत्साह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में चुनावी महासमर की फाइनल परीक्षा बृहस्पतिवार को होगी। निकाय चुनाव के लिए जिले के कुल 184 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियां मतदान बूथों पर पहुंच चुकी हैं। पुलिस बल ने भी मोर्चा संभाल लिया है।

विज्ञापन

मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। बृहस्पतिवार को चार लाख से अधिक मतदाता 163 अध्यक्ष और 1271 सदस्य पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिला प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती मतदान प्रतिशत बढ़ाने की है।
विज्ञापन

डीएम अपूर्वा दुबे और एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना सहित अन्य अधिकारियों ने निकाय क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की है कि वह इस बार अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर रिकार्ड बनाएं। सीडीओ ऋषिराज, एडीएम नरेंद्र सिंह ने भी सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने वोट का महत्व पहचानें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सात बजे से चुनाव शुरू
बिना किसी डर व लालच के मतदान करें। हर बूथ पर रिकार्ड वोटिंग हो, जिससे अभी तक वोटिंग प्रतिशत का नया कीर्तिमान बने। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

4.67 लाख मतदाता, 1434 प्रत्याशी
जिले में कुल वोटरों की संख्या 467385 है। इनमें पुरुषों की संख्या 248158 और महिलाओं की संख्या 219227 है। निकाय चुनाव में कुल 1434 प्रत्याशी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में निर्दलीय भी शामिल हैं। अध्यक्ष पद पर 163 और सभासद के लिए 1271 उम्मीदवार चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

जिले में-19 नगर निकाय (3 नगर पालिका परिषद व 16 नगर पंचायतें)

  • कुल मतदाता-467385
  • कुल वार्ड-266
  • कुल मतदान केंद्र-184
  • कुल मतदान बूथ-532
  • अतिसंवेदनशील प्लस केंद्र-18
  • अतिसंवेदनशील प्लस बूथ-54
  • अतिसंवेदनशील केंद्र-48
  • अतिसंवेदनशील बूथ-144
  • संवेदनशील केंद्र-34
  • संवेदनशील बूथ-77
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed