{"_id":"5edd21844f06d8246d02f842","slug":"unnao-neighbor-shot-if-asked-to-remove-car-parked-on-way","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: रास्ते में खड़ी कार हटाने को कहा तो पड़ोसी ने गोली मारी, खून से लथपथ युवक पहुंचा घर, फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रास्ते में खड़ी कार हटाने को कहा तो पड़ोसी ने गोली मारी, खून से लथपथ युवक पहुंचा घर, फैली दहशत
Mon, 08 Jun 2020 12:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
युवक को मारी गोली
- फोटो : amar ujala
उन्नाव के इंद्रानगर में रास्ते में खड़ी कार हटाने को लेकर हुए विवाद में शिक्षक के बेटे ने पड़ोसी रोडवेज कर्मी के बेटे पर तमंचे से गोली चला दी। दाहिने हाथ की कलाई में गोली व पेट में छर्रे लगने से वह लहूलुहान हो गया। घायल युवक के साले ने जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी आरोपी को पकड़ने को उसके घर का दरवाजा खुलवाने के लिए घंटों चेतावनी देते रहे।
Trending Videos
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
बाद में पड़ोसी की छत से पुलिस पहुंची और मेन गेट व कमरों के कुंडे तोड़े, लेकिन आरोपी व उसके पिता घर में नहीं मिले। पुलिस आरोपी की पत्नी, छोटे भाई व मां को पूछताछ को कोतवाली लेकर जा रही थी तभी अचानक आरोपी की मां की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी व उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।
आरोपी की पत्नी को पूछताछ के लिए लाई पुलिस
- फोटो : amar ujala
माखी थाना क्षेत्र कोरारी गांव निवासी अवधेश कुमार मिश्रा ने सात साल पहले इंद्रानगर में मकान बनवाया था। अवधेश इस समय उत्तराखंड के हल्द्वानी में परिवहन विभाग में रोडवेज बस चालक के पद पर तैनात हैं और अपने दो बेटों और पत्नी रामा मिश्रा के साथ हल्द्वानी में रहते हैं। बड़ा बेटा रवितेश हल्द्वानी में ही ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करता है। 20 मार्च को वह हल्द्वानी से अपनी ससुराल फतेहपुर जिले के चौडगरा क्षेत्र के हाजीपुर गांव गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स
- फोटो : amar ujala
शनिवार रात 11 बजे वह बाइक से साले पवन तिवारी के साथ उन्नाव स्थित घर पहुंचा। घर के रास्ते में पड़ोस में रहने वाले शिक्षक देवीशरण श्रीवास्तव की तीन कारें खड़ी थीं। रास्ता बंद होने से रवितेश ने कार हटाने को कहा। मकान की पहली मंजिल पर मौजूद देवीशरण का बेटा ज्ञानप्रकाश लॉबी में खड़े होकर गाली-गलौज करने लगा और कार न हटाने की बात कही। रवितेश के विरोध पर उसने तमंचे से गोली मार दी। गोली दाहिने हाथ की कलाई में और पेट में छर्रे लगने से रवितेश लहूलुहान होकर गिर गया।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंच गए। घायल के साले पवन ने पुलिस को सूचना दी और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर एएसपी उत्तरी विनोद पांडेय, सीओ सिटी यादवेंद्र यादव, स्वॉट व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी ज्ञानप्रकाश के घर में ही छिपे होने की आशंका में दरवाजा खोलने की अपील करती रही। कई घंटों बाद भी दरवाजा न खुलने पर पुलिस की एक टीम बगल के मकान की छत से आरोपी के घर में दाखिल हुई, लेकिन आरोपी व उसका पिता नहीं मिला।