{"_id":"62741eb91ba4292d9e72d913","slug":"unnao-mantri-ko-batai-problam-kanpur-news-knp695075312","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायकों ने गिनाईं समस्याएं, समाधान का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायकों ने गिनाईं समस्याएं, समाधान का आश्वासन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में विधायकों के साथ बैठक के बाद बाहर निकलते संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन?
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। दो दिवसीय दौरे पर आए तीन सदस्यीय मंत्री समूह ने जनप्रतिनिधियों व प्रमुख अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की। इसमें विधायकों ने बिजली, पानी, सड़क व अन्य समस्याओं को रखा। इस पर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने अधिकारियों से जवाब तलब भी किया।
विधायकों ने अमृत योजना के तहत शहर और शुक्लागंज में हो रहे काम की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि भूमिगत पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों की ठीक से मरम्मत नहीं कराई गई। कम गहराई में पाइप लाइनें डाली गई हैं, जो आने वाले समय में मुश्किल बन सकती हैं। कैबिनेट मंत्री ने जल निगम के एक्सईएन से सुधार के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से 12 घंटे तक बिजली कटौती का मुद्दा भी उठा। इस पर मंत्रियों ने बिजली विभाग के एसई और एक्सईएन को सुधार करने के लिए कहा।
जनप्रतिनिधियों ने हाईवे पर अतिक्रमण व अवैध पार्किंग का मुद्दा भी रखा। बांगरमऊ और मोहान क्षेत्र में जर्जर बिजली की लाइनों की समस्या भी रखी गई। अजगैन-मोहान मार्ग के निर्माण का मुद्दा व पानी में फ्लोराइड की समस्या को भी विधायकों ने रखा। कैबिनेट मंत्री ने शासन को रिपोर्ट देने और समाधान कराने का आश्वासन दिया। बैठक में डीएम, एसपी के अलावा प्रमुख विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। रात करीब नौ बजे बैठक खत्म हुई।