फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: man dead body found in canal without head

उन्नाव: नहर में युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, पुलिस ने शव पांच दिन पुराना होने की जताई आशंका

Sat, 27 Jun 2020 06:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 27 Jun 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
Unnao: man dead body found in canal without head
सांकेतिक तस्वीर
उन्नाव में माखी थानाक्षेत्र के हमीरपुर गांव के पास शारदा नहर रजबहा पुलिया में एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत सिर कटा शव पुलिस ने बरामद किया। पहले मौके पर ही शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। पहचान न हो पाने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।  
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के मुंशीगंज-अजगैन मार्ग पर हमीरपुर गांव के पास से मुस्तफाबाद रजबहा निकलता है। गांव के पास मार्ग पर रजबहा में पुलिया है। शनिवार की सुबह टहलने गए ग्रामीणों ने पुलिया में अज्ञात युवक (25) का सिर कटा शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर सीओ सफीपुर एमपी शर्मा फोर्स के साथ पहुंचे। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शव की हालत देख बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका है। शव करीब पांच दिन पुराना लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारों ने हत्या करके पहचान मिटाने के बाद उसे नहर में फेंक दिया होगा। जो बहकर यहां आ गया। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। दूसरे जिलों से भी संपर्क किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed