फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Man arrested for attempting to rape minor shot in both legs in police retaliation

Unnao: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों पैरों में लगी गोली

Fri, 31 Oct 2025 11:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 31 Oct 2025 11:31 AM IST
सार

Unnao News: अजगैन थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में एक नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार किया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। आरोपी पर पहले से ही चोरी और दुष्कर्म के मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Unnao Man arrested for attempting to rape minor shot in both legs in police retaliation
मुठभेड़ के दौरान घायल हुए बदमाश को ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले के अजगैन थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात 12 बजे पुलिस पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अपराधी पर एक गांव की नाबालिग से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी है। अजगैन कोतवाली में 30 अक्टूबर को शाम साढ़े सात बजे क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास की तहरीर दी थी।

विज्ञापन

पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस टीम को घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक लावारिस बाइक पड़ी मिली थी जिसके आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही थी। देर रात मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि आरोपी पक्षी विहार रिंग रोड के पास भगवंतपुर मोड़ पर मौजूद है। इसके बाद अजगैन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम भगवंतपुर मोड़ पहुंची।

विज्ञापन

आरोपी पंकज एक शातिर अपराधी है
आरोपी ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम पंकज पुत्र लालजी कटियार व थाना पुरवा के सकरन गांव निवासी बताया। हसनगंज सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि आरोपी पंकज एक शातिर अपराधी है। उसके विरुद्ध थाना पुरवा में चोरी और एक सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा पहले से ही पंजीकृत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed