फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Kotwal's driver caught taking five thousand rupees bribe

Unnao: पांच हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया कोतवाल का चालक, लकड़ी काटने वाले ठेकेदार से मांगी थी घूस

Wed, 11 Sep 2024 09:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Sep 2024 09:16 PM IST
सार

Unnao News: सफीपुर कोतवाली में तैनात कोतवाल के चालक को भ्रष्टाचार निवारण इकाई ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा है। चालक ने लकड़ी काटने वाले ठेकेदार से पांच हजार रुपये घूस मांगी थी।

विज्ञापन
Unnao: Kotwal's driver caught taking five thousand rupees bribe
रिश्वत लेते पकड़ा गया चालक वीरेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लकड़ी ठेकेदार से पेड़ों की कटान के एवज में पांच हजार की घूस मांगने वाले सफीपुर कोतवाली में तैनात सिपाही आरक्षी चालक को भ्रष्टाचार निवारण इकाई ने रंगेहाथों पकड़ लिया। माखी में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद टीम उसे साथ लखनऊ ले गई। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मरौंदा मझवारा निवासी सोनू रावत लकडी कटान का काम करता है। सोनू का आरोप था कि सफीपुर कोतवाली में तैनात आरक्षी चालक वीरेंद्र सिंह यादव ने लकड़ी कटान के नाम पर पांच हजार रुपये मांगे थे।
विज्ञापन


न देने पर फर्जी आरोप में जेल भेजने की धमकी दे रहा था। सोनू ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण इकाई से की थी। प्राथमिक जांच में मामला सही पाए जाने पर बुधवार को प्रभारी निरीक्षक अरुणेश कुमार गुप्ता टीम के साथ सफीपुर पहुंचे। इसी बीच सोनू ने आरक्षी से संपर्क किया तो उसने सफीपुर कोतवाली से 200 मीटर दूर हरदोई-उन्नाव मार्ग पर तिवारी मिष्ठान भंडार के पास उसे बुलाया। जैसे ही आरक्षी ने पांच हजार रुपये हाथ में लिऐ।
विज्ञापन

वैसे ही भ्रष्टाचार निवारण इकाई के सदस्यों ने उसे दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक अरुणेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आरक्षी चालक का रुपये लेते एक वीडियो भी पूर्व में वायरल हुआ था। जिसकी शिकायत भी की गई थी। टीम विवाद को देखते हुए आरक्षी को गिरफ्तार कर माखी थाने लाई। यहां पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। टीम में छह निरीक्षक, चार हेड कांस्टेबल व दो लोकसेवक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed