फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Idols of Radha and Mata Sita recovered after nine months of theft

Unnao: चोरी के नौ महीने बाद राधा व माता सीता की मूर्तियां बरामद, सड़क पर मूर्ति फेंकने वाले बाइक सवार भी फरार

Wed, 13 Mar 2024 09:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Mar 2024 09:54 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में नौ महीने पहले चोरी हुई राधा व माता सीता की मूर्ति पुलिस ने बरामद कर ली है। मामले में सीओ, एसओजी और सर्विलांस जांच कर रही थी।

विज्ञापन
Unnao: Idols of Radha and Mata Sita recovered after nine months of theft
राधा व सीता की मूर्तियां बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में त्रिपुरारपुर गांव के ठाकुरद्वारा से नौ महीने पहले चोरी हुईं राधा और सीता की अष्टधातु की मूर्तियां नाटकीय ढंग से पुलिस ने बरामद कर ली हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों मूर्तियां पुरवा पाटन मार्ग पर लखमदेमऊ तिराहा के पास से प्लास्टिक की झोले में मूर्तियां मिली हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव त्रिपुरारपुर में पुस्तैनी ठाकुर द्वारा मंदिर में राम, लक्ष्मण, सीता, राधा और कृष्ण की मूर्तियां स्थापित थीं। 11जुलाई 2023 की ठाकुरद्वारे का ताला तोड़कर चोरों ने राधा और सीता की मूर्तियां चोरी कर ली थीं। ठाकुरद्वारा के संरक्षक संजय त्रिपाठी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने खुलासे के लिए सीओ, एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया था। लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। घटना में दो विवेचक भी बदल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश यादव को विवेचना सौंपी थी। मंगलवार रात विवेचक राजेश यादव को मुखबिर ने सूचना दी कि चंदीगढी तिराहे के पास से बिना नंबर की काली बाइक सवार दो युवक झोले में कुछ वजनी सामान लेकर जा रहे हैं। इस पर उनका पीछा किया गया तो पुरवा पाटन मार्ग पर लखमदेमऊ तिराहे के पास बाइक सवार युवक झोला फेंककर भाग निकले।

पुलिस ने झोले में देखा तो उसमें पीली धातु की मूर्तियां देखकर ठाकुर द्वारा मंदिर संचालक संजय को रात 12:55 बजे फोन कर कोतवाली बुलाया गया। मूर्तियां देखते ही उन्होंने पहचान लिया। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मूर्तियां मिलने के बाद वायरलेस से संबंधित थाने बिहार और बीघापुर को सूचना दी गई थी। वीआईपी कार्यक्रम होने से फोर्स कम था। इसलिए बाइक सवार भाग निकले। बाइक सवारों के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पीआरवी प्वाइंट पर घूम रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed