फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: High speed dumper ran over old man and student, both died

Unnao Accident: तेज रफ्तार डंपर ने वृद्ध और छात्र को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

Sat, 22 Jun 2024 11:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 22 Jun 2024 11:57 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में हुए सड़क हादसे में वृद्ध और छात्र की मौत हो गई। आक्रोशित भीड़ ने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन
Unnao: High speed dumper ran over old man and student, both died
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव-मोहनलालगंज मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने वृद्ध और पास में खड़े छात्र को रौंद दिया। दोनों की मौत से आक्रोशित भीड़ ने जाम लगा दिया। एसडीएम, एएसपी और सीओ पहुंचे। लाठियां पटक कर भीड़ को तीतर-बितर कर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवाया।

विज्ञापन


पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव दलीगढ़ी निवासी निसार (70) गांव के ही इसरार की पावर हाउस के पास स्थित पंक्चर की दुकान में काम करता था और वही रहता था। शनिवार रात करीब 8:30 बजे निसार दुकान के पास खड़ा था। पास में ही दुकान के बगल में रहने वाले सौरभ (15) पुत्र ओमप्रकाश भी घर के बाहर मौजूद था। तभी उन्नाव से पुरवा की ओर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर दोनों को रौंदता हुआ भाग गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। गुस्साए लोगों ने उन्नाव- मोहनलालगंज मार्ग जाम कर दिया। हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस फोर्स के साथ पहुंची। परिजनों को समझने का प्रयास किया लेकिन मामला बिगड़ता देख उच्चाधिकारियों को सूचना दी।

विज्ञापन

सीओ सोमेंद्र सिंह, एसडीम रणवीर सिंह मौरावां, दही, सोहरामऊ और अजगैन पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझने का प्रयास किया लेकिन वह चालक को हिरासत में लेने की मांग पर लड़ गए। जब जाम लगाए लोग सुनने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने लाठियां पटकनी शुरू कर दीं। इससे भीड़ तितर बितर हो गई और दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। रात 10 बजे पूरी तरह से जाम खुल पाया। सीओ सोमेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। डंपर चालक का पता लगाया जा रहा है।

 
विज्ञापन

कक्षा 9 का छात्र था सौरभ, परिवार का था इकलौता
हादसे का शिकार हुआ सौरभ कक्षा 9 का छात्र था। वह परिवार का अकेला था। बेटे की मौत से मां मंजू, पिता ओमप्रकाश बहन रीतू और अन्य परिजन बेहाल हैं। बेटे का शो को देखकर पिता ओमप्रकाश बोले, इससे अच्छा तो भूपतिपुर गांव ही था। कुछ दिन पहले ही उसने अभी यहां घर बनवाया था। उसे नहीं पता था कि जिस घर में वह परिवार के साथ रहने जा रहा है वहां से बेटा हमेशा के लिए जुदा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed