फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Groom got jolts during the rounds, bride said I don't want to marry him

Unnao: फेरों के दौरान दूल्हे को आए झटके, दुल्हन बोली- नहीं करनी इससे शादी

Sat, 26 Apr 2025 07:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Apr 2025 07:38 PM IST
सार

Unnao News: फेरों के दौरान दूल्हे को झटके आए तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों में समझौते के बाद बिना दुल्हन बरात लौट गई।

विज्ञापन
Unnao: Groom got jolts during the rounds, bride said I don't want to marry him
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फेरों के दौरान दूल्हे को मिर्गी का दौरा आने के बाद दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में पहले विवाद हुआ फिर मान-मनौव्वल का दौर चला। बात नहीं बनी और बाद में बिना दुल्हन के ही बरात लौट गई। शीतलगंज मोहल्ला निवासी युवती की शादी परसंदन गांव के एक युवक से तय हुई थी। शुक्रवार को बरात आई। द्वारचार के बाद जयमाल की रस्म हुई।

विज्ञापन


रात करीब तीन बजे फेरों से पहले दूल्हे को मंडप में बैठाया गया। इस दौरान उसकी कुछ हरकतें दुल्हन को ठीक नहीं लगीं। फेरों के दौरान दूल्हे को दौरा आ गया। इस पर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। कन्या पक्ष के लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। शनिवार सुबह समझौता हो गया और बरात बिना दुल्हन के लौट गई। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में ही समझौता कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed