{"_id":"6a9e4fbc2c314d08110fae85","slug":"unnao-grocery-shop-owner-and-his-son-robbed-of-30-000-police-investigating-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: किराना दुकानदार पिता-पुत्र से 30 हजार की लूट, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: किराना दुकानदार पिता-पुत्र से 30 हजार की लूट, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 07 Sep 2026 11:17 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:17 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित हरिश्चंद्र व पीड़ित दुकानदार जयप्रकाश
- फोटो : अमर उजाला
दुकान बंद कर घर जा रहे किराना दुकानदार पिता पुत्र से दो बदमाशों ने 30 हजार रुपए लूट लिए। विरोध करने पर दोनों को पीट कर मौके से भाग निकले। पुत्र की सूचना पर ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। बेहटामुजावर क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी जयप्रकाश पड़ोसी गांव रूरी के चौराहे पर किराने की दुकान संचालन करते हैं।
रविवार रात लगभग आठ बजे वह दुकान बंद कर पिता हरिश्चंद्र के साथ बाइक से घर जा रहे थे। जेब में बिक्री के लगभग 30 हजार रुपए थे। रसूलपुर-गदियनखेड़ा मार्ग पर सीतारामखेड़ा गांव के पास सड़क पर खड़े दो लोगों ने उनकी बाइक रोक ली और पिता हरिश्चंद की जेब से पड़े 30 हजार की नकदी छीन ली। पिता के बाद लुटेरे बेटे की भी तलाशी लेने लगे तो दोनों ने विरोध किया। जिस पर लुटेरों ने दोनों से मारपीट की और पीछे आई दो बाइकों के साथ बैठकर भाग निकले।
लुटेरों के भागने के बाद बेटे ने रूरी चौराहे ग्रामीणों को सूचना दी। तब ग्रामीणों ने एक बाइक सवार दो बदमाशों को चौराहे पर पकड़कर पुलिस के सिपुर्द कर दिया। वहीं दूसरी बाइक सवार अन्य दो बदमाश मौके से भाग निकले। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बेहटामुजावर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।