फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao gangster and land mafia SP leader's property worth 1.10 crore attached

भूमाफिया के खिलाफ बड़ी कारवाई: सपा नेता की 1.10 करोड़ की संपत्ति कुर्क, गंभीर धाराओं के दर्ज हैं 16 मुकदमे

Fri, 23 Sep 2022 04:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 23 Sep 2022 04:29 PM IST
सार

सपा नेता और निवर्तमान जिला महासचिव सुरेश पाल की करीब एक करोड़ की संपत्ति प्रशासन ने जब्त की है। बता दें कि सुरेश पाल चिन्हित भूमाफिया और गैंगस्टर में भी निरुद्ध है। उसके ऊपर अलग-अलग थानों में गंभीर धाराओं के 16 मुकदमें दर्ज हैं।
 

विज्ञापन
Unnao gangster and land mafia SP leader's property worth 1.10 crore attached
गैंगस्टर व भूमाफिया सपा नेता सुरेश पालकी संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में गैंगस्टर व चिन्हित भूमाफिया सपा नेता सुरेश पाल की जिला प्रशासन ने एक करोड़ 10 दस लाख 80 हजार कीमत की चल-अचल संपत्ति जब्त की है। गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने जमीन पर कब्जा करने और शिकायत करने पर जानमाल की धमकी देने के मामले में सुरेश पाल सहित पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सुरेश समेत तीन लोगों को 31 मई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

विज्ञापन

मालूम हो कि जमीन कब्जा करने के बाद तमाम शिकायतों पर भी सुनवाई न होने से क्षुब्ध मोहल्ला आजाद नगर निवासी महिला मूर्ति देवी ने 30 मई को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह की कोशिश की थी। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कुछ ही घंटे में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

गंगाघाट के मोहल्ला आजाद नगर निवासी मूर्ति देवी रावत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि हरिहरपुर गांव में उनकी जमीन पर सपा सुरेश पाल, साथी धीरज, बाबूलाल, जितेंद्र निषाद व पप्पू यादव ने जबरन कब्जा कर लिया है। उसने लखनऊ में आत्महत्या का प्रयास किया तो रात में सपा नेता व उसके साथियों ने उसके घर पर आकर जानमाल की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अगले दिन 31 मई को गंगाघाट कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गुप्ता ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सपा नेता पर जमीन कब्जा करने सहित कई गंभीर धाराओं में गंगाघाट कोतवाली के अलावा कानपुर के चकेरी थाने में 16 मुकदमे दर्ज हैं।

एसडीएम सदर  अंकित शुक्ला ने बताया कि भूमाफिया और गैंगस्टर के आरोपी सुरेश पाल पर प्रशासन ने गिरोहबंत अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए समाजविरोधी क्रियकलापों से अर्जित की गई अवैध चल-अचल संपत्ति कुर्क की है। इसकी कुल कीमत एक करोड़ 10 लाख 80 हजार रुपए है। एसडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई की गई है।

ये संपत्ति हुई कुर्क

  • सदर तहसील के ग्राम नेतुआ स्थित 230 वर्ग मीटर भूमि कीमत 1 करोड़, 10 लाख 40 हजार रुपये।
  • मोटर साइकिल अनुमानित कीम 40 हजार रुपये।

सपा से विधानसभा चुनाव भी लड़ा है, पूर्व कैबिनेट मंत्री का भतीजा
गैंगस्टर व भू माफिया सुरेश पाल, बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे दिवंगत रामशंकर पाल का सगा भतीजा है। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्नाव जिले की बांगरमऊ सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed