फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: FIR registered against two young women for making a reel of "Nagin Dance" on the highway

Unnao: हाईवे पर नागिन डांस पर रील बना रहीं दो युवतियों पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 06 Jan 2026 11:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 06 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Unnao: FIR registered against two young women for making a reel of "Nagin Dance" on the highway
हाईवे पर नागिन डांस पर रील बनाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा बाईपास के पास दो युवतियों का नागिन डांस करते रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अश्लीलता देख लोगों ने आपत्ति भी जताई। पुलिस ने एक युवती और उसकी दोस्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रील बनाने वाले का भी पुलिस पता लगा रही है।

विज्ञापन


लखनऊ-कानपुर हाईवे पर छोटे-बड़े वाहनों के साथ भारी वाहन भी चलते हैं। इसके बाद भी गदनखेड़ा क्षेत्र की युवतियां जान जोखिम में डालकर रोजाना रील बना रही हैं। ये युवतियां दूसरे के भी सफर को मुश्किल बना रही हैं। यही नहीं रील बनाने अश्लीलता भी साफ नजर आ रही है। रील बनाकर रुपये कमाने का यह क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। हाईवे के बीच जिस तरह दोनों युवतियों का नागिन डांस पर रील बनाने का वीडियो वायरल हुआ है उसमें दिख रहा है कि ये भी दुर्घटना का शिकार हो सकती थीं।
विज्ञापन


हाईवे पर दो युवतियों का नागिन डांस पर रील बनाने वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने युवतियों का पता लगाया तो एक का नाम काजल निवासी अंबेडकर नगर काॅलोनी गदनखेड़ा पता चला जबकि दूसरे का अभी पता नहीं चल पाया है। इसके पहले गदनखेड़ा की ही नाजखान पर भी रील बनाने के दौरान किन्नर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कार्रवाई हो चुकी है। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि काजल और उसकी दोस्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रील मेकर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed