फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao farmer massacre, Marks of attack with stick or rod on head and body, body found under the bed in the clo

उन्नाव किसान हत्याकांड: सिर-शरीर पर डंडा या रॉड से हमले के निशान, कोठरी में तख्त के नीचे मिला खून से लथपथ शव

Tue, 09 Jan 2024 10:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 09 Jan 2024 10:25 AM IST
सार

Unnao News: हत्या की घटना में संपत्ति का विवाद या रिश्तों में दरार वजह है या कुछ और पुलिस संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस जमीन, पारिवारिक संपत्ति और हाल के महीनों में किसी से विवाद, पारिवारिक रिश्ते आदि के बिंदु पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Unnao farmer massacre, Marks of attack with stick or rod on head and body, body found under the bed in the clo
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के सरसों गांव में फसल की रखवाली कर रहे किसान की सोते समय हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह लोगों ने ट्यूबवेल का लोहे का दरवाजा टूटा देखा, तो परिजनों ने सूचना दी। जानकारी पर सीओ, एसओ फील्ड यूनिट के साथ पहुंची। मृतक के बेटे ने किसी से कोई विवाद या रंजिश न होने की बात बताई है।

विज्ञापन

उसने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सरसो गांव निवासी गेंदालाल रैदास (62) गांव के ही विनोद तिवारी के खेत को बटाई पर लेकर गेहूं की फसल बोई थी। खेत में कोठरी बनी है, जिसमें गेंदा लाल रात को सोता था। रविवार रात को गेंदालाल ने छोटे भाई राम खेलावन के साथ घर में खाना खाया और फिर खेत चला गया।
विज्ञापन

रात में दरवाजा तोड़कर अज्ञात लोगों ने डंडे या लोहे की रॉड जैसे हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। सुबह लोगों ने दरवाजा टूटा देखा, तो घटना की जानकारी हुई। छोटे भाई राम खेलावन सहित अन्य परिजन खेत पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बीघापुर सीओ मायाराय, एसओ अखिलेश कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और जांच के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर पर चार-पांच वार किए गए हैं
वृद्ध के सिर पर चार-पांच वार किए गए हैं। इस दौरान खोजी कुत्ता घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर शिवपुर माइनर से मगरायर जाने वाले रास्ते की तरफ गया और फिर लौट आया। काफी समय से मायके में रह रही मृतक की पत्नी राजकुमारी, बेटा संदीप और सास सुखदेई भी पहुंची।

पूछताछ में बेटे ने या अन्य परिजनों ने किसी से कोई विवाद या रंजिश से इन्कार किया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप या शक नहीं जताया है। पोस्टमार्टम के बाद हकीकत सामने आएगी कि हत्या लोहे के रॉड या डंडे से की गई। मामले की जांच चल रही है। मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।  -माया राय, सीओ

छोटे भाई के साथ रहता था, पत्नी बेटे के साथ मायके में रह रही थी
मृतक गेंदालाल रैदास, छोटे भाई राम खेलावन के साथ सरसों गांव में रहता था। जबकि उसकी पत्नी राजकुमारी बेटे संदीप के साथ अपने मायके अकवाबाद गांव में मां सुखदेई के साथ रहती थी। छोटे भाई राम खेलावन की पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके कोई संतान नहीं है। पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी नहीं की। दोनों भाई घर में एक साथ रहते थे। दोनों भाइयों के बीच एक बीघा आठ बिसुआ जमीन है।

घटना के पीछे संपत्ति विवाद या रिश्तों में दरार हो रही जांच
हत्या की घटना में संपत्ति का विवाद या रिश्तों में दरार वजह है या कुछ और पुलिस संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस जमीन, पारिवारिक संपत्ति और हाल के महीनों में किसी से विवाद, पारिवारिक रिश्ते आदि के बिंदु पर जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल भी कब्जे में लिया है।

सीडीआर खंगाल रही है पुलिस
उसकी सीडीआर (कॉल डाटा रिकार्ड) खंगाल रही है। साथ ही रविवार रात घटना स्थल या आसपास कितने मोबाइल फोन सक्रिय रहे इसका भी ब्योरा जुटा रही है। हालांकि पुलिस, कोठरी में किसी के चोरी के इरादे से कोठरी में घुसने किसान द्वारा पहचान लिए जाने से उसकी हत्या करने के बिंदु पर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed