फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Family attacked while sleeping, woman died due to firing

Unnao: सोते समय परिवार पर हमला, फायरिंग से महिला की मौत, घटना के बाद हमलावर ने की आत्महत्या

Mon, 08 Jul 2024 11:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 08 Jul 2024 11:11 AM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में सोते समय एक परिवार पर हमले की घटना सामने आई है। फायरिंग से महिला की मौत हो गई जबकि पति और तीन बेटियां घायल हुई हैं।

विज्ञापन
Unnao: Family attacked while sleeping, woman died due to firing
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में फतेहपुर चौरासी के गोडियनखेड़ा गांव में पड़ोसी युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर एक ही परिवार पर हमला कर दिया। डंडे और धारदार हथियार से मारा और कई राउंड फायरिंग की। गोली लगने से महिला की मौत हो गई। उसका पति और तीन बेटियां घायल हुई हैं।
विज्ञापन


घटना के बाद एक हमलावर ने की आत्महत्या, खेत में मिला शव
थानाक्षेत्र के गोडियनखेड़ा गांव निवासी पुत्तीलाल कश्यप (53), पत्नी फूलकुमारी (48), बेटी सोनम (24), मनोरमा (18), रेशू (12) और रोशनी (10) के साथ रविवार रात घर पर सो रहे थे। रात करीब दो बजे पड़ोस में ही रहने वाला अनुराग पाल (22) अपने भाई अनूप पाल और पड़ोसी पुनीत यादव के साथ तमंचा और धारदार हथियारों से लैस होकर पुनीत के घर के पीछे की दीवार के सहारे पुत्तीलाल के घर में पंहुचे और सो रहे परिवार पर लाठी, धारदार हथियार से हमला किया। बाद में गोलियां चलाईं। गोली लगने से फूलकुमारी की मौत हो गई। जबकि पुत्तीलाल, सोनम, रेशू और रोशनी घायल हैं।
विज्ञापन

घटना के कुछ देर बाद हत्यारोपी अनुराग का शव घर से करीब 60 मीटर दूर वीर प्रताप के खेत में मिला। पुलिस के मुताबिक उसने आत्महत्या की है, गोली उसकी कनपटी में लगी है और पास में तमंचा भी पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेज। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने भी घटनास्थल की जांच की। घायलों में पुत्तीलाल और उसकी बेटी सोनम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया।

 

यह है घटना की वजह
घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मरने वाला अनुराग पाल और फरार हत्यारोपी पुनीत यादव पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। दोनों मई 2023 में जेल गए थे और दो महीने पहले ही जमानत पर छूटे हैं। इस दौरान पुत्तीलाल ने कई बार अनुराग और उसके साथी पर धमकी और परेशान करने की शिकायत पुलिस से की। पुलिस भी दोनों की तलाश कर रही थी।

 
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने तीन जुलाई को आरोपी के खिलाफ की थी शिकायत
घायल पुत्तीलाल ने बताया कि 3 जुलाई को वह पत्नी फूलदुलारी और बेटी रेशू के साथ खेत में धान की बेड लगाने जा रहा था। रास्ते में अनुराग पाल ने रेशु को बाइक से टक्कर मारी थी और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला था। इसकी शिकायत थाने में की गई थी। एसओ ने पकड़ने के लिए फोर्स भी भेजा था लेकिन अनुराग नहीं मिला था। बाद में पता चला कि वह दही चौकी स्थित एक फैक्टरी में काम भी करता है। पुलिस ने पता लगाया तो वहां भी नहीं आ रहा था। ग्राम प्रधान मुकेश पाल का नजदीकी होने से पुलिस ने उनसे बुलवाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed