फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: DM transferred SDM, Tehsildar and Naib Tehsildars

Unnao: डीएम ने एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदारों का किया तबादला

Thu, 03 Apr 2025 06:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 03 Apr 2025 06:24 PM IST
विज्ञापन
Unnao: DM transferred SDM, Tehsildar and Naib Tehsildars
तबादला - फोटो : अमर उजाला

डीएम गौरांग राठी ने लंबे समय से तहसीलों जमे अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। हसनगंज एसडीएम रामदेव निषाद को प्रतीक्षारत किया है। उनके स्थान पर सदर में न्यायिक उपजिलाधिकारी रहीं प्रज्ञा पांडेय को तैनाती दी गई है। तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों के भी कार्यक्षेत्र में बदलाव हुए हैं।

विज्ञापन


एसडीएम बांगरमऊ रहीं नम्रता सिंह को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम बनाया गया है। शुभम यादव बांगरमऊ के एसडीएम बनाए गए हैं। नवागत आनंद नायक को एसडीएम न्यायिक सदर व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय की जिम्मेदारी दी गई है। एसडीएम सफीपुर नवीन चंद्र को उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण के सचिव का अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है। वहीं, सदर तहसीलदार अविनाश चौधरी को इसी पद पर हसनगंज भेजा गया है।
विज्ञापन


सफीपुर तहसीलदार रामशंकर को पुरवा, पुरवा की साक्षी राय को बांगरमऊ, बीघापुर की अरसला नाज को सदर और नवागत मनीष द्विवेदी को बीघापुर में तहसीलदार पद पर तैनाती दी गई है। बीघापुर के नायब तहसीलदार अशोक कुमार शुक्ला को बांगरमऊ, दीपक गौतम को हसनगंज, आशुतोष पांडेय को पुरवा, विजय रंजन श्रीवास्तव को बीघापुर और कृष्णानंद बाजपेयी को पुरवा तहसील भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed