{"_id":"614c55b88ebc3efabf430ba6","slug":"unnao-daughter-in-law-evicted-father-in-law-and-mother-in-law-from-home-dm-sp-reached-son-was-died-from-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: बहू ने ससुर व सास को घर से निकाला, डीएम-एसपी पहुंचे, कोरोना से हो चुकी है बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: बहू ने ससुर व सास को घर से निकाला, डीएम-एसपी पहुंचे, कोरोना से हो चुकी है बेटे की मौत
Thu, 23 Sep 2021 03:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 23 Sep 2021 03:55 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
उन्नाव के इंदिरा नगर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रवींद्र नाथ त्रिवेदी के बेटे की मई 2021 में कोरोना से मौत हो गई थी। वृद्ध रवींद्र का आरोप है कि घर व संपत्ति पर कब्जा करने के लिए बहू संगीता ने मायके पक्ष के लोगों की मदद से धमकाना शुरू कर दिया और जान से मारने की कोशिश में लग गए।
हालात इतने बिगड़ गए कि 15 दिन पहले बहू ने आतंक से आहत होकर जान बचाने के लिए वह पत्नी चंपा के साथ घर से चले गए और रिश्तेदारों के घर रहने लगे। बुधवार को एसपी अविनाश पांडेय को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली पुलिस अभी मामले को निपटाने के लिए मायके पक्ष को बुलाने की कोशिश कर ही रही थी कि गुरुवार को वृद्ध ने डीएम रवींद्र कुमार से मिलकर मदद की गुहार लगाई। जिस पर डीएम व एसपी खुद महिला थाना सदर कोतवाली पुलिस बल के साथ वृद्ध के घर पहुंच गए।
विज्ञापन
बहू ने गेट की कुंडी अंदर से बंद कर सास-ससुर को बाहर ही खड़ा कर रखा था। डीएम, एसपी व सिटी मजिस्ट्रेट के बात करने पर भी बहू ने दरवाजा नहीं खोला और अंदर कमरे में चली गई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने महिला के मायके पक्ष के लोगों से फोन पर वार्ता की और उन्हें कोतवाली बुलवाया है।