{"_id":"62f0e57a0cd06c16be716624","slug":"unnao-crime-panchmukhi-shivling-stolen-from-shiva-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao Crime: शिव मंदिर से पंचमुखी शिवलिंग चोरी, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Crime: शिव मंदिर से पंचमुखी शिवलिंग चोरी, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
Mon, 08 Aug 2022 04:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 08 Aug 2022 04:07 PM IST
सार
यूपी के उन्नाव जिले में शिव मंदिर से पंचमुखी शिवलिंग चोरी होने का मामला सामने आया है। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उन्नाव जिले के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में नेवल गंज गांव में सैकड़ों वर्ष पुराने शिव मंदिर में पंचमुखी शिवलिंग को चोर चुरा ले गए। चोरों ने मंदिर की अन्य मूर्तियां तोड़ दीं। सुबह ग्रामीण शिवलिंग पर जल चढ़ाने गए तो शिवलिंग गायब देख दंग रह गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। तब जाकर जाम खुला। इस दौरान लगभग 1 घंटे तक लखनऊ मोहान रोड बाधित रहा।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र नेवलगंज गांव के बाहर मोहान लखनऊ रोड पर सैकड़ो वर्ष पुराना शिव मंदिर है। जिसमें सावन के महीने में भारी तादात में भक्त पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक करते हैं। मंदिर में तोड़फोड़ की गई। भक्त सुबह मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे तो शिवलिंग गायब देख आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लखनऊ-मोहान मार्ग जाम कर दिया। प्रशासन को इसकी सूचना मिलते ही आनन-फानन उप जिलाधिकारी अंकित शुक्ला, क्षेत्राधिकारी राजकुमार शुक्ला, कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडे, मोहान चौकी इंचार्ज रवि मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और गुस्साए ग्रामीणों को शांत कराकर जाम खुलवाया। प्रशासन ने ग्रामीणों को समझाते हुए बताया कि नया शिवलिंग मंदिर में रखवा दिया जाएगा। रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन