{"_id":"66607a6d3820b7d89c08a8b7","slug":"unnao-crime-fight-between-bjp-and-sp-supporters-after-election-results-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao Crime: चुनाव परिणाम के बाद भाजपा और सपा समर्थकों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Crime: चुनाव परिणाम के बाद भाजपा और सपा समर्थकों में मारपीट
Wed, 05 Jun 2024 08:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 05 Jun 2024 08:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के मुल्लाहनगर में मंगलवार देर शाम चुनाव परिणाम आने के बाद एक पंक्चर बनाने की दुकान पर भाजपा और सपा समर्थकों में बहस के बाद विवाद हो गया। सपा समर्थकों ने युवक को पीट दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर कोतवाली के मुल्लाहनगर निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह भाजपा समर्थक है।
विज्ञापन
मंगलवार देर शाम चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद वह गांव के बाहर पंक्चर बनाने वाली दुकान में खड़ा था। वहां दुकान का संचालक और उसके दो दोस्त खड़े थे। भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर की तो उन्होंने गाली गलौज करते हुए लाठी व सरिया से पीट दिया। इससे सिर में चोट आई है। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन