{"_id":"680e629af0f700edfd08bcbd","slug":"unnao-cm-did-ground-inspection-of-ganga-expressway-in-hardoi-and-aerial-inspection-in-unnao-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: मुख्यमंत्री ने गंगा एक्सप्रेसवे का हरदोई में स्थलीय, उन्नाव में हवाई निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: मुख्यमंत्री ने गंगा एक्सप्रेसवे का हरदोई में स्थलीय, उन्नाव में हवाई निरीक्षण किया
Sun, 27 Apr 2025 10:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 27 Apr 2025 10:33 PM IST
सार
Unnao News: मेरठ से प्रयागराज के बीच बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे की जिले में 83 किलोमीटर लंबाई है।
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ से प्रयागराज के बीच बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे का 83 किलोमीटर हिस्सा उन्नाव जिले में है। यह जिले की छह तहसीलों से होकर निकल रहा है। इस एक्सप्रेसवे का रविवार को मुख्यमंत्री ने हरदोई में निरीक्षण किया। इसके बाद उन्नाव से हवाई सर्वे करते हुए लखनऊ लौटे। गंगा एक्सप्रेसवे की जिले में लंबाई 83 किलोमीटर है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में निरीक्षण करने के बाद हवाई निरीक्षण करते हुए लखनऊ लौटे।
विज्ञापन
जिले में इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 83 किलोमीटर है। यह 76 गांवों से होकर निकल रहा है और इसे बनाने के लिए जिले की 1314 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत हुई थी। जिन तहसीलों से यह निकल रहा है उनमें पुरवा तहसील के चार गांव, बांगरमऊ के 11, बीघापुर के 19, हसनगंज के सात, सदर तहसील के 15 और सफीपुर के 20 गांव शामिल हैं। इंजीनियर एसके तिवारी ने बताया कि उन्नाव जिले में 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। बाकी काम नवंबर 2025 तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन