{"_id":"5deebba68ebc3e879d41e72f","slug":"unnao-case-victim-sister-health-deteriorated","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांड : दुष्कर्म पीड़िता की बहन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांड : दुष्कर्म पीड़िता की बहन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Tue, 10 Dec 2019 02:54 AM IST
Avdhesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 10 Dec 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
unnao rape burning case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार थाना क्षेत्र में जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता की छोटी बहन की रविवार रात अचानक हालत बिगड़ गई। छाती और पेट में तेज दर्द के साथ घबराहट और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर परिजनों के साथ बीघापुर एसओ जीप से उसे पाटन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर के न मिलने पर बीघापुर पीएचसी लाए। यहां डॉक्टर के रेफर किए जाने पर एंबुलेंस से रात 1:15 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह हालत में सुधार हुआ।
जिला अस्पताल के डॉक्टर ब्रजकुमार ने बताया कि सर्दी की वजह से यह समस्या आई है। इलाज मिलने के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ है। डॉक्टर ने शुगर की जांच कराने की बात कही। उसने दो दिन बांद जांच कराने की बात कहकर जाने की इच्छा जताई। हालत में सुधार देख सोमवार शाम करीब 6 बजे उसे घर भेज दिया गया।

सदर विधायक पर भड़की
दुष्कर्म पीड़िता की छोटी बहन की हालत बिगड़ने की सूचना पर सोमवार दोपहर सदर विधायक पंकज गुप्ता उससे मिलने जिला अस्पताल पहुंचे। अभी वह युवती से उसका हाल-चाल ले ही रहे थे कि अचानक युवती के पास उसके पिता का फोन आया। पिता ने बहन की कब्र पर प्रशासन द्वारा पक्का चबूतरा बनाए जाने की जानकारी दी।
इस पर वह भड़क गई और विधायक को खरी-खोटी सुना बेड से उतरकर घर जाने के लिए अस्पताल से बाहर आ गई। उसने मांगें पूरी होने तक पक्का चबूतरा न बनाने की बात कही। विधायक ने निर्माण रोक दिए जाने की जानकारी दी, लेकिन फिर भी उसका गुस्सा कम नहीं हुआ। परिजनों ने उसे समझाकर फिर से बिस्तर तक पहुंचाया।